
New Delhi, 26 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने संविधान दिवस के अवसर पर Thursday को एक लेख लिखा है. उन्होंने लेख में कहा है कि संविधान की शक्ति से सामान्य मानव को सशक्त बनाने के आज ऐसे कई और उदाहरण हैं.
पीएम मोदी ने लेख में लिखा कि प्रख्यात संवैधानिक विशेषज्ञ ग्रैनविले ऑस्टिन ने हमारे संविधान को ‘फर्स्ट एंड फोरमोस्ट अ सोशल डॉक्यूमेंट’ बताया था. सामाजिक और आर्थिक न्याय की भावना हमारे संविधान के मूल में समाहित है. ऐसे में संविधान निर्माताओं के इस बहुमूल्य सपने को साकार करने के प्रयासों से अधिक संतोषजनक और क्या हो सकता है?
पीएम मोदी ने लेख में लिखा कि विश्व बैंक की हाल में आई एक रिपोर्ट बताती है कि India के करीब 50 करोड़ लोग अत्यंत गरीबी से बाहर निकले हैं. पीढ़ियों से चले आ रहे अभावों से मुक्ति पाकर आज करोड़ों माता-पिता अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के सपने देख पा रहे हैं. जब Prime Minister आवास योजना के माध्यम से किसी परिवार को झोपड़ी से निकलकर पक्के मकान में गृह प्रवेश का अवसर मिलता है, तब गरिमापूर्ण जीवन जीने का संवैधानिक संकल्प सही मायनों में साकार होता है. जब उज्ज्वला योजना किसी मां को धुएं से भरी रसोई की तकलीफों से मुक्ति दिलाती है, तब हम समानता और जनकल्याण के आदर्शों को आगे बढ़ाते हैं.
पीएम मोदी ने लेख के जरिए बताया है कि जब आयुष्मान India की वजह से किसी गरीब परिवार को कर्ज की चिंता किए बिना अच्छा इलाज मिलता है, तब उसके जीवन में सामाजिक न्याय का संकल्प साकार होता है. जब मुद्रा योजना और पीएम स्वनिधि के तहत छोटे उद्यमियों और रेहड़ी-पटरी वालों को बिना गारंटी के ऋण मिलता है, तब आर्थिक न्याय की संवैधानिक भावना जमीन पर उतरती है. जब डिजिटल टेक्नोलॉजी, रुपे कार्ड और यूपीआई जैसे प्लेटफॉर्म तक हर नागरिक की पहुंच होती है, तब समावेशिता का संवैधानिक आदर्श साकार होता है. पहले इसे कुछ विशेषाधिकार प्राप्त लोगों तक ही सीमित कर दिया गया था. संविधान की शक्ति से सामान्य मानव को सशक्त बनाने के आज ऐसे कई और उदाहरण हैं.
पीएम मोदी ने लेख में लिखा है कि हमारी Government द्वारा किए गए संविधान संशोधनों को भी इसी दृष्टिकोण से देखा जा सकता है. 101वें संविधान संशोधन से GST जैसे बड़े सुधार का रास्ता खुला, जिसका लंबे समय से इंतजार था. 102वें संविधान संशोधन के माध्यम से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मिला. इससे समाज के वंचित वर्गों का वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ.
हमारी Government द्वारा किए गए 103वें संविधान संशोधन को भी लोगों ने सराहा. इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई. इससे लंबे समय तक आरक्षण व्यवस्था के दायरे से बाहर रहने वाले समुदायों को लाभ हुआ. आर्थिक रूप से वंचित परिवारों की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम था.
लेख के जरिए Prime Minister ने बताया है कि 1950 के बाद पहली बार आज हमारे संविधान का अपडेटेड वर्जन आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओं में उपलब्ध है. इससे हमारा संविधान जनसामान्य के और करीब आया है. 1950 में संविधान लागू होने के बाद भी हमारे देश में 1860 के दशक में, गुलामी के दौर में बनी दंड संहिता ही लागू रही. भारतीय न्याय संहिता के माध्यम से हमने अपने क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम में मौलिक बदलाव लाने का प्रयास किया है. गुलामी के दौर की व्यवस्था में दंड पर जोर था. भारतीय न्याय संहिता का जोर नागरिक आधारित व्यवस्था और न्याय पर है.
बीते एक दशक में हमने नागरिकों के कर्तव्यों पर विशेष बल दिया है. हमारी सभ्यता में समाज के हर व्यक्ति को उसकी भूमिका से जुड़े कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का बोध कराने की परंपरा रही है. स्वच्छ India से लेकर जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण तक, अनेक जन आंदोलनों में हमें कर्तव्य की इसी भावना के दर्शन हुए हैं. यहां मैं एक और सच्चाई देशवासियों के साथ साझा करना चाहता हूं. हमारे इतिहास में ऐसे अवसर भी आए हैं, जब उन्हीं लोगों ने संविधान को कमजोर करने का रास्ता चुना, जिन पर इसकी रक्षा का दायित्व था. विडंबना देखिए कि ये वही लोग हैं, जिन्हें पांच दशकों तक देश की बागडोर संभालने का अवसर मिला.
–
एएस
Skip to content