संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ ‘आप’ ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, केजरीवाल बोले-हमने राजनीति को बदल दिया

New Delhi, 26 नवंबर . आम आदमी पार्टी (आप) ने Thursday को अपना 15वां स्थापना दिवस मनाया. इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं, वॉलंटियर्स और समर्थकों को बधाई देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने बहुत कम समय में एक लंबा सफर तय किया है. जिस पार्टी के गठन के समय उसके भविष्य को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे, आज उसने देश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है.

केजरीवाल ने कहा कि पार्टी ने काम की राजनीति को प्राथमिकता दी और शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों को Political चर्चा के केंद्र में लाने का काम किया है. अरविंद केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा कि वर्ष 2011 में दिल्ली की सड़कों पर उतरे आम लोगों ने यह आवाज उठाई थी कि राजनीति बदले बिना देश नहीं बदल सकता. इसी आंदोलन से 26 नवंबर 2012 को आम आदमी पार्टी का गठन हुआ था.

उन्होंने कहा कि पार्टी के इस सफर में देशभर के हजारों कार्यकर्ताओं और वॉलंटियर्स ने मेहनत और समर्पण के साथ योगदान दिया है. शुरुआत में पार्टी को लेकर कई तरह के सवाल उठाए गए थे. पूछा जाता था कि क्या ये लोग राजनीति कर पाएंगे, पार्टी कितने दिन टिकेगी और इन्हें राजनीति की कितनी समझ है? लेकिन पार्टी न केवल अपने संघर्ष में डटी रही बल्कि देश के लोगों का विश्वास और प्यार हासिल करने में भी सफल हुई.

केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में Government बनाकर यह दिखाया कि ईमानदार राजनीति का सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ सकता है. सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, अस्पतालों में बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और बिजली-पानी के बिलों में राहत देने जैसे कामों के जरिए पार्टी ने आम परिवारों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया.

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से लेकर गोवा और Gujarat तक पार्टी को लोगों का समर्थन और विश्वास मिला है. पार्टी का उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं बल्कि देश की राजनीति में सकारात्मक बदलाव लाना है. स्थापना दिवस के मौके पर केजरीवाल ने देश के भविष्य को लेकर पार्टी का संकल्प भी दोहराया. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ऐसा India बनाना चाहती है, जहां दुनिया के सबसे शानदार विश्वविद्यालय और कॉलेज हों तथा गांव के साधारण परिवार का बच्चा भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर सके. देश के युवा अपनी प्रतिभा और मेहनत से विश्वस्तरीय कंपनियां स्थापित करें और India में ही लाखों लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हों.

उन्होंने कहा कि पार्टी का सपना ऐसा India बनाने का है, जहां गांव और शहर स्वच्छ एवं सुंदर हों, किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य मिले, बेटियां बिना किसी डर के कहीं भी आ-जा सकें और किसी परिवार को इलाज कराने के लिए अपनी पूरी जिंदगी की बचत खर्च न करनी पड़े. हर बच्चे को यह भरोसा होना चाहिए कि वह अपने बड़े से बड़े सपने को अपने ही देश में पूरा कर सकता है.

वहीं, संविधान दिवस के अवसर पर मनीष सिसोदिया ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. मनीष सिसोदिया ने अपने संदेश में कहा कि संविधान है, तो हमारे अधिकार हैं, संविधान है, तो न्याय है और संविधान है, तो देश और हम सभी हैं. उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का सच्चा प्रहरी बनने की अपील करते हुए कहा कि सत्ता और Political पार्टियां बदलती रहेंगी, लेकिन देश का संविधान हमेशा अटल और मजबूत रहना चाहिए.

केजरीवाल ने भी स्थापना दिवस के संदेश में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा को पार्टी की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने जिस उद्देश्य के साथ राजनीति में कदम रखा था, उसे पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी और ताकत के साथ काम जारी रखेगी.

उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि अभी देश के लिए बहुत कुछ करना बाकी है. पार्टी न डरेगी और न पीछे हटेगी. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और स्वच्छता के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने का संकल्प दोहराया.

–

पीकेटी/पीएम