संविधान की रक्षा करना हमारा धर्म, उसे नष्ट करने वालों को करेंगे बेनकाब : अश्विनी वैष्णव

jaipur, 5 नवंबर . रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का Thursday को jaipur एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस दौरान रेल मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि संविधान की रक्षा करना हमारा धर्म है. संविधान की हत्या करने वालों को बेनकाब करेंगे. इसके अलावा अन्य मुद्दों पर अश्विनी वैष्णव ने प्रतिक्रियाएं दी.

भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा पर Union Minister अश्विनी वैष्णव ने कहा, “भाजपा और एनडीए हमेशा से संविधान में विश्वास रखती है. इसके विपरीत कांग्रेस पार्टी एक तरह से संविधान की हत्या करने, लोकतंत्र को नष्ट करने और अराजकता फैलाने में लगी हुई है. जो लोग संविधान की किताब को दिखाते हैं, उन्हें न तो इसमें लिखी बातों पर कोई विश्वास है और न ही वे इसके सिद्धांतों को बनाए रखने में यकीन रखते हैं. आज हम जनता के सामने यह कहने आए हैं कि संविधान की रक्षा करना और लोकतंत्र को बचाना हमारा कर्तव्य है. हमारा मकसद उन लोगों को बेनकाब करना है जो अराजकता फैलाते हैं और हमारे लोकतंत्र तथा संविधान, दोनों को नष्ट करना चाहते हैं.”

Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा Prime Minister मोदी को दी गई खुली बहस की चुनौती पर उन्होंने कहा, “संसद, हमारे लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर है. वहां आइए और हम बहस करते हैं. हम ऐसे लोग नहीं हैं जो किसी भी विषय पर बहस करने से पीछे हटें.”

अग्निवीर सेवा अवधि को दो साल बढ़ाने पर Union Minister अश्विनी वैष्णव ने कहा, “अग्निवीर योजना की शुरुआत से ही Prime Minister, Government, रक्षा मंत्री और रक्षा बलों के सभी अधिकारियों ने यह स्पष्ट कर दिया था कि यह एक नया प्रयोग है. यह तय था कि मिले अनुभवों के आधार पर इस योजना का लगातार मूल्यांकन किया जाएगा. पिछले 4 वर्षों में अनुभव बहुत अच्छे रहे हैं और ‘अग्निवीर’ पहल एक बेहद सफल योजना साबित हुई है. इसने हमारे युवाओं के समर्पण, शारीरिक फिटनेस और तकनीकी चुनौतियों को अपनाने की उनकी क्षमता को स्पष्ट रूप से दिखाया है. रक्षा बलों द्वारा व्यापक समीक्षा के बाद Government ने एक बहुत ही सकारात्मक फैसला किया है और हम इसी के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं.”

श्री गंगानगर में रेलवे ट्रैक के पास हुए संदिग्ध विस्फोट पर Union Minister अश्विनी वैष्णव ने कहा, “कल हुए विस्फोट की जांच राज्य Government के साथ मिलकर की जा रही है. मैंने डीजीपी, Chief Minister और मुख्य सचिव से बात की है. रेलवे और राज्य के अधिकारी मिलकर इस घटना की जांच कर रहे हैं. प्राथमिक साक्ष्य जुटाए जाने के बाद राज्य Police यह तय करेगी कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को शामिल किया जाए या नहीं. विस्फोट की साजिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

कई राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों पर अश्विनी वैष्णव ने कहा, “लोगों को बीजेपी और एनडीए पर पूरा भरोसा है. हर जगह शानदार जीत होगी.”

Union Minister अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा, “रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है, जिन्हें अगले 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. आज हमारी वर्तमान जनसंख्या, यात्रियों की संख्या और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इन सभी स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है. इस पुनर्विकास में स्थानीय वास्तुकला को शामिल किया गया है. jaipur के स्टेशनों में jaipur की अनूठी वास्तुकला झलकती है, जबकि जोधपुर, Ahmedabad, तमिलनाडु या केरल के स्टेशनों को वहां की स्थानीय वास्तुकला परंपराओं के अनुसार डिजाइन किया गया है.

उन्होंने कहा, “देशभर में 1,300 स्टेशनों पर काम शुरू किया गया है, जिनमें से लगभग 400 का काम पूरा भी हो चुका है. इस प्रक्रिया में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती है. कई अन्य देशों में स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए 5-6 वर्षों तक रेल यातायात को पूरी तरह से रोक दिया जाता है. लेकिन हमारे देश में रेलवे परिवहन का इतना महत्वपूर्ण साधन है कि हम इन स्टेशनों को पूरी तरह से बंद नहीं कर सकते. इसलिए, रेल यातायात को बाधित किए बिना और सुरक्षा पर पूरा ध्यान देते हुए, इन स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है.”

Union Minister अश्विनी वैष्णव ने कहा, “त्योहारी सीजन के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. पिछले साल के त्योहारी सीजन के दौरान, जिसमें दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ जैसे प्रमुख त्योहार शामिल थे, उसमें लगभग 12,000 विशेष ट्रेनें चलाई गई थीं. इस साल, पिछले साल की ट्रेनों और नई जोड़ी गई विशेष ट्रेनों को मिलाकर हम लगभग 18,000 विशेष ट्रेनें चला रहे हैं. सूरत के उधना, New Delhi और आनंद विहार टर्मिनल जैसे बहुत भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर बड़े होल्डिंग एरिया (यात्री प्रतीक्षा क्षेत्र) बनाए गए हैं.

उन्होंने कहा, New Delhi और उधना स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया में एक समय में लगभग 20,000 लोग रुक सकते हैं. यहां कई उच्च गुणवत्ता वाले शौचालय बनाए गए हैं और हवा के बेहतर संचार (एयर सर्कुलेशन) के लिए बेहतरीन सिस्टम लगाए गए हैं. टिकट काउंटरों को भी इन होल्डिंग एरिया में शिफ्ट कर दिया गया है, ताकि यात्रियों को भारी भीड़ से गुजरे बिना आसानी से टिकट सेवाएं मिल सकें. अभी भी काफी काम किया जाना बाकी है; हम हर साल लगातार सुधार करने की कोशिश करते हैं ताकि पिछले साल की तुलना में बेहतर सेवा दे सकें, हालांकि मांग बहुत ज्यादा बनी रहती है. फिर भी हमने एक निश्चित स्तर हासिल कर लिया है और आने वाले वर्षों में हम इसमें और भी सुधार करने का इरादा रखते हैं.”

–

ओपी/