
Mumbai , 3 नवंबर . भाजपा नेता राम कदम ने राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनके साथी दल नहीं चाहते कि देश आगे बढ़े. संविधान का नाम लेकर उसी संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम विपक्ष कर रहा है.
राम कदम ने से बात करते हुए कहा, “पिछले 13 वर्षों में क्या कुछ नहीं बदला है? हर व्यक्ति की जिंदगी बदली है. इतिहास के पन्ने पलटकर देखिए कि पहले India कैसा था और आज India विश्व की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन चुका है. हर जगह सड़कों का निर्माण हो रहा है, वंदे India ट्रेन चल रही है, बुलेट ट्रेन आ रही है और हर क्षेत्र में देश आगे बढ़ रहा है. यही कारण है कि अब Prime Minister Narendra Modi को कोई रोक नहीं सकता. उन पर आरोप तो लगाए जा सकते हैं, लेकिन कोई दाग नहीं लगाया जा सकता. इसी हताशा के कारण विपक्ष वैचारिक दिवालियापन का शिकार हो गया है.”
उन्होंने कहा कि संविधान का नाम लेकर उसी संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम अगर विपक्ष करता है, तो भाजपा का दायित्व बनता है कि वह सड़कों पर उतरकर उसका पर्दाफाश करे और उसका असली चेहरा जनता के सामने लाए.
राम कदम ने कहा कि पीएम मोदी जैसा व्यक्तित्व दुर्लभ है, जिनका न आगे कोई परिवार है और न पीछे, पूरा देश ही उनका परिवार है. उन्होंने त्याग और समर्पण का जीवन जिया है और इतनी उम्र में भी 20-20 घंटे काम कर रहे हैं. यह बात विपक्ष को रास नहीं आ रही है. उन्होंने विपक्ष को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आरोप लगाते हो तो सबूत दो, अगर सबूत नहीं देते तो देश का छोटा बच्चा भी समझ जाएगा कि आप कितनी बड़ी मूर्खता कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि आज social media पर और युवाओं के बीच विपक्ष के वैचारिक दिवालियेपन, उसकी हताशा और निराशा की चर्चा हो रही है. आने वाले भविष्य में जब देश और राष्ट्र के साथ खिलवाड़ करने वाला, सबसे घिनौनी राजनीति करने वाला और झूठ व भ्रम फैलाने वाला वह व्यक्ति विशेष कौन है, यह पूछा जाएगा, तो वर्तमान विपक्ष का ही नाम सामने आएगा.
आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर राम कदम ने कहा कि राहुल गांधी और विपक्ष ने जो चाल चली थी, वह दांव अब उन्हीं पर उलट गया है. विपक्ष Lok Sabha चुनाव से पहले संविधान को लेकर झूठा भ्रम फैलाने में कुछ हद तक सफल रहा था और इसी कारण वह ओवरकॉन्फिडेंस में आ गया था. लेकिन बार-बार झूठ बोलने से सफलता नहीं मिलती, लोग तुम्हें झूठा करार दे देते हैं और वही इनके साथ हुआ है.
राम कदम ने कहा, “आज का युवा बहुत बुद्धिमान है, वह पूरी दुनिया को अपने मोबाइल में देखता है, हर बात पढ़ता है और खुद उसका विश्लेषण करता है. इस बदले हुए युग में एक बार राहुल गांधी और उनके लोगों ने झूठा भ्रम फैलाकर लोगों को मूर्ख बनाया, लेकिन बार-बार नहीं बना सकते.”
बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा अमेरिकी नागरिक और ओसीआई कार्ड धारक Actor इमरान खान को एक Political विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर कड़ी फटकार लगाए जाने और बिना शर्त माफी माँगने के आदेश दिए जाने पर भी राम कदम ने प्रतिक्रिया दी.
उन्होंने हाई कोर्ट के फैसले का समर्थन करते हुए कहा, “जिस प्रकार से इस व्यक्ति विशेष ने देश के आंदोलन में हिस्सा लेने का दुस्साहस किया, उससे पूछना चाहिए कि आप इस देश के नागरिक नहीं हैं. इस देश में कानूनी लड़ाई लड़ने और लोकतांत्रिक आंदोलन में हिस्सा लेने का अधिकार केवल इस देश के नागरिकों को है. आप यहां घूमने के लिए आए हैं तो घूमिए.”
राम कदम ने कहा कि दुनिया का कोई भी अन्य देश इस प्रकार की इजाजत नहीं देता कि कोई विदेशी नागरिक आकर उसके आंतरिक Political विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा ले. अगर आप विदेशी मूल के हैं, विदेशी नागरिक हैं, तो आप जिस देश के नागरिक हैं, वहां के लोकतंत्र में आंदोलन का हिस्सा बन सकते हैं, India में नहीं.
Actress दीया मिर्जा द्वारा दीपावली पर पटाखे न फोड़ने को लेकर दिए गए बयान से उपजे विवाद पर राम कदम ने कहा कि हर कलाकार की प्रतिभा और अदाकारी का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन जब बात किसी धर्म विशेष की आती है, तो किसी भी व्यक्ति को अन्य धर्मों के त्योहारों पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है. इसके दो कारण हैं. पहला, सनातन हिंदू धर्म के लोग इतने सहिष्णु हैं कि वे कभी किसी को दर्द या दुख नहीं देना चाहते. इसलिए इस प्रकार की नसीहत की आवश्यकता अन्य धर्मों के लोगों से नहीं है. सनातन हिंदू धर्म के लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि किस तरह से आचरण करना है, किस तरह से व्यवहार करना है और ध्वनि व वायु प्रदूषण को कैसे रोका जाए.
–
पीआईएम/एएस
Skip to content