संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे : सीएम योगी

Lucknow, 26 नवंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों ने अवसर मिलने पर संविधान का गला घोंटने का प्रयास किया, वे आज लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं. संविधान की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति-विशेष में नहीं, बल्कि देश के आम नागरिक में निहित है.

Chief Minister Thursday को लोक भवन ऑडिटोरियम में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस अवसर पर उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत प्रदेश के 3,955 मूर्ति स्थलों के सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया. उन्होंने उपChief Minister और अन्य अतिथियों के साथ संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ भी किया.

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और सामाजिक न्याय के महापुरुषों से जुड़े 4,030 स्थल चिह्नित किए गए हैं. इनमें से 3,955 स्थलों पर सौंदर्यीकरण कार्य शुरू किए जा रहे हैं. यहां जरूरत के अनुसार छतरी, बाउंड्री वॉल, cctv कैमरे और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी. परिसर में फुलवारी भी बनाई जाएगी. यह अभियान बाबा साहेब, संत रविदास, संत कबीरदास और महर्षि वाल्मीकि जैसे महापुरुषों के योगदान तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की भावनाओं के सम्मान का प्रयास है.

Chief Minister ने कहा कि India का संविधान 145 करोड़ नागरिकों का गौरव और मार्गदर्शक है. दुनिया के कई देशों में जाति, रंग और लिंग के आधार पर नागरिकों को लंबे समय तक मताधिकार से वंचित रखा गया, जबकि India ने संविधान लागू होने के पहले दिन से हर वयस्क नागरिक को बिना भेदभाव मतदान का अधिकार दिया. संविधान की प्रस्तावना के शुरुआती शब्द ‘हम India के लोग’ स्पष्ट करते हैं कि देश की संप्रभुता आम नागरिक में निहित है. विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच संतुलन ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाता है.

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को India रत्न नहीं दिया और उन्हें संसद तक पहुंचने से रोकने के लिए षड्यंत्र किए. सपा Government ने कन्नौज मेडिकल कॉलेज से बाबा साहेब का नाम हटा दिया था, जिसे वर्तमान Government ने फिर बहाल किया. उरई मेडिकल कॉलेज का नाम लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के नाम पर रखा गया. उन्होंने महाराज सुहेलदेव के सम्मान में बहराइच में स्मारक और उनके नाम पर मेडिकल कॉलेज तथा राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर अलीगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय स्थापित किए जाने का भी उल्लेख किया.

Chief Minister ने पिछली Governmentों पर माफिया और अपराधियों को संरक्षण देने, पेपर लीक, नकल, नौकरी में वसूली और गरीबों को योजनाओं से वंचित रखने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कानून का राज और विधि का शासन ही विकास की गारंटी है. Prime Minister Narendra Modi ने 2015 में बाबा साहेब की 125वीं जयंती पर 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की. संविधान की मूल प्रति में भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण, महात्मा बुद्ध और सम्राट अशोक सहित India की विरासत के चित्र भी शामिल हैं. संविधान सभा के 55 सदस्य उत्तर प्रदेश से थे, जबकि 15 महिला सदस्यों में से छह प्रदेश से थीं.

उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस और सपा को 26 नवंबर 1949 की याद नहीं आती थी. Prime Minister Narendra Modi ने संविधान दिवस मनाने की शुरुआत की. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का डीएनए संविधान विरोधी है. सपा शासनकाल में आजम खान ने बाबा साहेब को भूमाफिया कहा था और उस समय अखिलेश यादव मुस्कुराते रहे. सपा और कांग्रेस ने गरीबों, पिछड़ों और वंचितों का दमन किया है. उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस समेत कई दल बाबा साहेब का नाम लेकर राजनीति करते हैं, लेकिन उनके सिद्धांतों पर नहीं चलते. Prime Minister मोदी ने बाबा साहेब से जुड़े पंचतीर्थों का विकास कराया.

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता बचाने, वोट बैंक और तुष्टीकरण के लिए संविधान संशोधन किए, जबकि Prime Minister ने देशहित में संशोधन किए. वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि संविधान की किताब लेकर घूमने वाली कांग्रेस ने ही आपातकाल लगाकर प्रेस की आजादी पर प्रतिबंध लगाया था और देश को जेलखाना बना दिया था. उन्होंने Chief Minister युवा उद्यमी विकास योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि इसके तहत युवाओं को पांच लाख रुपये तक का ऋण बिना गारंटी और ब्याज के दिया जा रहा है.

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमाओं को अंबेडकर तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है. छतरियों, बाउंड्री वॉल, cctv और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ परिसर में फुलवारी बनाई जाएगी. संत रविदास, कबीरदास और ज्योतिबा फुले सहित अन्य महापुरुषों के स्थलों के संरक्षण के साथ गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी विकसित करने की योजना भी आगे बढ़ाई जा रही है.

–

विकेटी/एसके