
बीजिंग, 25 अक्टूबर . 2026 वैश्विक शासन मंच (श्योंगआन) में भाग ले रहे संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव गाय बर्नार्ड राइडर ने 24 अक्टूबर को हेपेई प्रांत के श्योंगआन न्यू एरिया में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वैश्विक शासन में चीन की महत्वपूर्ण भूमिका है और उसकी चार वैश्विक पहलें संयुक्त राष्ट्र के लक्ष्यों के अनुरूप हैं.
उन्होंने आगे कहा कि चीन का दूरदर्शी दृष्टिकोण सराहनीय है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इसकी सख्त जरूरत है.
राइडर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र हमेशा चीन को एक दृढ़ सहयोगी मानता आया है. उन्होंने कहा कि चीन द्वारा प्रस्तावित चार वैश्विक पहलें विकास, सुरक्षा, सभ्यता और शासन जैसे क्षेत्रों को कवर करती हैं और संयुक्त राष्ट्र तथा अन्य बहुपक्षीय प्रणालियों के मुद्दों और लक्ष्यों के अनुरूप हैं.
राइडर का मानना है कि वैश्विक दक्षिण के साथ चीन की घनिष्ठ एकजुटता उसकी वैश्विक शासन प्रणाली की एक विशिष्ट विशेषता है. उन्होंने वैश्विक दक्षिण की आवाज को पूरी तरह से सुने जाने और उसके हितों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र में सुधार का आह्वान किया.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएएनएस
एबीएम/
Skip to content