संदीप किशन की ‘सिग्मा’ को सेंसर बोर्ड से मिला यूए सर्टिफिकेट, 2 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

Mumbai , 29 सितंबर . डायरेक्टर जेसन संजय की एक्शन एंटरटेनर फिल्म ‘सिग्मा’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. संदीप किशन स्टारर इस फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने यू/ए सर्टिफिकेट दे दिया है. फिल्म को लेकर पहले से ही फैंस के बीच काफी उत्साह है और अब सेंसर सर्टिफिकेट मिलने के बाद इसकी रिलीज का रास्ता भी साफ हो गया है. फिल्म 2 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

प्रोड्यूसर जीकेएम तमिल कुमारन ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ”सिग्मा स्क्रीन पर धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म को सेंसर बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट मिल चुका है. अपने परिवार के साथ 2 अक्टूबर को थिएटर में फिल्म जरूर देखें.”

‘सिग्मा’ एक एक्शन-एडवेंचर और हाइस्ट कॉमेडी फिल्म है. फिल्म का निर्देशन जेसन संजय ने किया है. जेसन तमिलनाडु के Chief Minister सी. जोसेफ विजय के बेटे हैं. फिल्म को लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले सु न ने प्रोड्यूस किया है. मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था.

ट्रेलर से कहानी की झलक देखने को मिलती है. इसमें संदीप किशन एक ऐसे शख्स के किरदार में नजर आए, जिसे जिंदगी के एक मोड़ पर बड़ा धोखा मिलता है. वह अपने साथ हुई घटना को भूलने के बजाय वापस लड़ने और जो कुछ उससे छीना गया है, उसे हासिल करने का फैसला करता है. इसके बाद कहानी उसे अपराध, धोखे और एक बड़े मिशन की दुनिया में ले जाती है.

फिल्म की कहानी में 500 करोड़ रुपए के ड्रग्स और जुए से जुड़े एक बड़े रैकेट को दिखाया गया है. इसी मामले की वजह से संदीप किशन का किरदार एक खतरनाक दुनिया में फंस जाता है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि वह ‘सैम’ नाम की एक आरजे से प्यार करता है, जिसका किरदार फारिया अब्दुल्ला निभा रही हैं.

इसके बाद कहानी में एक बड़ी चोरी वाला एंगल सामने आता है. संदीप किशन का किरदार अपने दोस्तों की मदद से एक बड़ी चोरी करने की प्लानिंग करता है. शुरुआत में सब कुछ उनकी प्लानिंग के मुताबिक चलता नजर आता है, लेकिन रेड्डी यानी संपत राज उनके पूरे मिशन में अड़चन डाल देते हैं. इसके बाद उनका प्लान बिगड़ जाता है. हार मानने के बजाय हीरो पहले से ज्यादा मजबूत होकर वापस आता है और अपने लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करता है.

‘सिग्मा’ में एक्शन और एडवेंचर के साथ कॉमेडी और इमोशन का भी तड़का देखने को मिलेगा. फिल्म में संदीप किशन और फारिया अब्दुल्ला के अलावा राजू सुंदरम, संपत राज, शिव पंडित, अंबु थासन और योग जापी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

–

पीके/एबीएम