
संतकबीरनगर, 15 सितंबर . उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में Police अधीक्षक ने कर्तव्य में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की है. पदीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता और स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में थाना बखिरा के थानाध्यक्ष समेत तीन Policeकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
Police अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निलंबित होने वाले Policeकर्मियों में उपनिरीक्षक उमाशंकर तिवारी, थानाध्यक्ष बखिरा, उपनिरीक्षक सुरेश यादव, थाना बखिरा और मुख्य आरक्षी कोमल प्रसाद, थाना बखिरा शामिल हैं.
निलंबन आदेश में स्पष्ट किया गया है कि थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी पर महिला संबंधी अपराधों में तत्परता और संवेदनशीलता के साथ त्वरित कानूनी कार्रवाई नहीं करने का आरोप है. इसके अलावा उच्चाधिकारियों द्वारा चलाए गए अभियानों और निर्देशों के अनुपालन में रुचि न लेना, एचएस सत्यापन, 60 और 90 दिवसीय विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही, अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई न करना, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश, यक्ष ऐप पर आपराधिक सत्यापन, साइबर अपराध रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम और मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन जैसे कार्यक्रमों में रुचि नहीं लेने के आरोप भी हैं.
वहीं, उपनिरीक्षक सुरेश यादव और मुख्य आरक्षी कोमल प्रसाद पर जनसुनवाई, महिला संबंधी अपराध, निरोधात्मक कार्रवाई और बीट प्रणाली में रुचि न लेने, जनता से अमर्यादित व्यवहार करने और अपने क्षेत्र में घटित होने वाली छोटी-बड़ी घटनाओं की सूचना समय पर उच्चाधिकारियों को न देने का आरोप है.
Police अधीक्षक ने इन तीनों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के Police अधिकारियों की (दंड एवं अपील) नियमावली, 1991 के नियम-17 (1) (क) के तहत निलंबित किया है. निलंबन अवधि में तीनों Police लाइन, संत कबीरनगर से संबद्ध रहेंगे और सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे.
एसपी संदीप कुमार मीना ने स्पष्ट किया है कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था के संबंध में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. प्रत्येक Police अधिकारी अपने क्षेत्र में अपराधियों की निगरानी और बीट व्यवस्था को प्रभावी रखने के लिए पूरी जिम्मेदारी से कार्य करे. कर्तव्य में लापरवाही पाए जाने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.
–
एससीएच/एबीएम
Skip to content