
Mumbai , 1 नवंबर . मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन के बाद Actor रोहित बोस और Actor सिकंदर खेर ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी. दोनों Actorओं ने कहना है कि उनके करियर की शुरुआत में संजय गुप्ता का बड़ा योगदान रहा है और उनका जाना निजी क्षति जैसा है.
Actor सिंकदर खेर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फिल्ममेकर संजय गुप्ता को याद किया और श्रद्धांजलि दी. सिंकदर ने लिखा, “संजय गुप्ता ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने मुझे फिल्मों में ब्रेक दिया. इस लाइन का सबसे दुखद पहलू ‘था’ शब्द है. वह एक बेहतरीन प्रोड्यूसर और बेहद जुनूनी डायरेक्टर थे. मुझ पर उनका भरोसा ही मेरा आत्मविश्वास बना, यही उनकी एनर्जी थी. सिर्फ मेरे लिए ही नहीं बल्कि अपनी पूरी टीम के लिए भी.”
सिकंदर खेर ने संजय गुप्ता को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी बहुत कमी खलेगी. उन्होंने संजय गुप्ता की पत्नी अनु और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं भी व्यक्त कीं. उन्होंने आगे लिखा, “हर चीज के लिए शुक्रिया. उनकी बहुत कमी खलेगी. अनु और उनके परिवार के लिए मेरी प्रार्थनाएं. संजय, आप शांति से आराम करें.”
टेलीविजन Actor रोहित बोस ने फिल्ममेकर के निधन पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि संजय गुप्ता का अचानक निधन उनके जीवन के एक बड़े अध्याय का अंत है. रोहित बोस ने संजय गुप्ता के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने डायरेक्टर के साथ बिताए अच्छे पलों को याद किया. Actor रोहित बोस ने लिखा, “आज मैंने एक इंसान को नहीं खोया बल्कि मैंने अपना दोस्त, भाई, क्राइम पार्टनर, गुरु सब कुछ खो दिया. आज मेरे जीवन के एक बड़े अध्याय का अंत हो गया. एक ऐसा अध्याय जिसे हम हर बार मिलने पर याद किया करते थे.”
उन्होंने लिखा, “अब मैं किससे शिकायत करूंगा? मुझे फोन करके कौन कहेगा कि अपने सबसे बुरे वक्त में भी डेट्स ब्लॉक कर ले? टेबल पर खड़े होकर कौन मुझे तब तक खिलाएगा जब तक मैं और खा न सकूं, सिनेमा पर इतने जुनून के साथ कौन चर्चा करेगा जो सिर्फ तुम्हारे पास था, रात 11 बजे इमोशनल मैसेज भेजकर कौन कहेगा कि सब ठीक है और हम जल्द ही फिर से इतिहास रचेंगे. गुप्स, यह ठीक नहीं है, बिल्कुल भी ठीक नहीं है. आरआईपी मेरे भाई. मुझे यकीन है कि तुम जहां भी हो, वहां भी खुशियां बिखेर रहे होगे.”
–
एनएस/पीएम
Skip to content