संचार विभाग के समन्वयक नियुक्त होने के बाद भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से अनिल बलूनी ने की मुलाकात

New Delhi, 23 सितंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सांसद अनिल बलूनी को पार्टी के मीडिया विभाग का समन्वयक नियुक्त किया है. वहीं, आशीष उषा अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया विभाग का संयोजक बनाया है. भाजपा की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के मुताबिक दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं.

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अनिल बलूनी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. बलूनी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा के संचार विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंट कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया.

नई व्यवस्था के तहत अनिल बलूनी के पास संचार विभाग में पार्टी की राष्ट्रीय मीडिया और social media इकाइयों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी शामिल होगी. बलूनी इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया विभाग के संयोजक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. उनकी जगह अब आशीष उषा अग्रवाल को मीडिया विभाग का संयोजक बनाया गया है.

इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने New Delhi स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय महामंत्रियों के साथ बैठक भी की. यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब भाजपा ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई सूची जारी कर संगठनात्मक स्तर पर बड़े बदलाव किए हैं.

भाजपा ने सभी 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं. पार्टी की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी को Haryana और छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है, जबकि राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है.

उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया गया है. उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और आनंद ओझा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. Maharashtra की जिम्मेदारी बैजयंत जय पांडा को दी गई है और अमित मालवीय, सदानंद शेट तानावड़े तथा कमलजीत सहरावत उनके साथ सह-प्रभारी होंगे.

सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि हरीश द्विवेदी बिहार और कर्नाटक के प्रभारी होंगे. सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर के साथ पंजाब का प्रभारी बनाया गया है.

पार्टी की ओर से की गई इन नियुक्तियों को आगामी चुनावों और संगठनात्मक कार्यक्रमों से पहले भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. भाजपा ने स्पष्ट किया है कि नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.

एएमटी/एबीएम