
New Delhi, 18 सितंबर . भारतीय क्रिकेट टीम ने Thursday को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 127 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान की मेजबानी में आयोजित 3 टी20 मैचों की सीरीज भारतीय टीम ने 3-0 से जीत ली.
खिताब जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कुछ ऐसा किया जिसने India और अफगानिस्तान दोनों देशों के करोड़ों क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया.
भारतीय टीम सीरीज जीतने के बाद जब ट्रॉफी के साथ ग्रुप फोटो ले रही थी, तो टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ तस्वीर लेने के लिए रोमांचित नजर आ रहे थे. इसी बीच भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान को भी तस्वीर के लिए बुलाया. social media पर वायरल हो रही तस्वीर में जादरान, श्रेयस अय्यर और नितीश कुमार रेड्डी के बीच खड़े होकर तस्वीर खींचवा रहे हैं. ट्रॉफी लेने के समय भी अय्यर ने जादरान को बुलाया था.
New Delhi के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेली गई 3 टी20 मैचों की सीरीज का मेजबान अफगानिस्तान था. नए कप्तान इब्राहिम जादरान के नेतृत्व में अफगानिस्तान का सीरीज में बेहद खराब प्रदर्शन रहा. टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में निराश किया और तीनों ही टी20 बुरी तरह हारी. इसी के साथ India के खिलाफ अफगानिस्तान की पहली जीत का इंतजार बरकरार रहा.
भारतीय टीम ने पहला टी20 मुकाबला 7 विकेट से, दूसरा टी20 मुकाबला 7 विकेट से और तीसरा टी20 मुकाबला 127 रन से जीता.
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. अभिषेक ने 3 मैचों की 3 पारियों में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाते हुए 229 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 22 छक्के और 18 चौके निकले. तीसरे टी20 में 30 गेंदों पर शतक लगाकर सबसे तेज टी20 शतक का भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले अभिषेक को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया. अभिषेक पहले और तीसरे टी20 में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे.
–
पीएके
Skip to content