
New Delhi, 8 सितंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीलंका पहुंच चुके हैं. श्रीलंका पहुंचने पर उनका गर्मजोशी और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. रक्षामंत्री के आगमन व स्वागत के लिए बंडारानायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर श्रीलंका Government के प्रतिनिधि व भारतीय उच्चायुक्त मौजूद रहे.
वह 8 से 10 सितंबर तक श्रीलंका की तीन दिवसीय आधिकारिक पर हैं. अपनी यात्रा के पहले दिन वह Tuesday को New Delhi से कोलंबो पहुंचे हैं. यहां हवाई अड्डे पर श्रीलंका के रक्षा उपमंत्री मेजर जनरल अरुण जयसेकरा (सेवानिवृत्त) और श्रीलंका में India के उच्चायुक्त संतोष झा ने रक्षा मंत्री की अगवानी की. श्रीलंकाई पक्ष की ओर से किया गया पारंपरिक स्वागत दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे घनिष्ठ, मैत्रीपूर्ण और भरोसेमंद संबंधों को दर्शाता है.
राजनाथ सिंह की यह यात्रा India और श्रीलंका के बीच पहले से मजबूत संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री श्रीलंका के शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाकात और बातचीत करेंगे. Tuesday को ही वे यहां भारतीय उच्चायुक्त से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों से भी मुलाकात करने वाले हैं. दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और समुद्री साझेदारी इस यात्रा के प्रमुख मुद्दों में शामिल रहेंगे. हिंद महासागर क्षेत्र में India और श्रीलंका की रणनीतिक स्थिति को देखते हुए समुद्री सुरक्षा दोनों देशों के बीच सहयोग का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है.
राजनाथ सिंह के नेतृत्व में India का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी श्रीलंका पहुंचा है. बातचीत के दौरान आपसी हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी. दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर विचार किया जाएगा. गौरतलब है कि India और श्रीलंका के संबंध केवल रणनीतिक और रक्षा क्षेत्र तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत रिश्ते भी बेहद गहरे हैं.
रक्षा मंत्री की यात्रा के दौरान इन संबंधों को और मजबूत करने पर भी जोर रहने की उम्मीद है. अपनी यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह कोलंबो में भारतीय प्रवासी समुदाय से मुलाकात करेंगे. वह श्रीलंका में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद भी करेंगे. रक्षा मंत्री की तीन दिवसीय यात्रा को India की पड़ोसी प्रथम नीति और हिंद महासागर क्षेत्र में मजबूत समुद्री एवं रक्षा साझेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तौर पर देखा जा रहा है.
–
जीसीबी/एएस
Skip to content