श्रीनगर सेंट्रल जेल से पॉक्सो के दो आरोपी फरार, पूरे जम्मू-कश्मीर में अलर्ट जारी

श्रीनगर, 23 अगस्त . जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर सेंट्रल जेल से पॉक्सो अधिनियम के दो आरोपी Sunday को फरार हो गए. घटना के बाद Police ने दोनों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया है और पूरे केंद्र शासित प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है.

एक वरिष्ठ Police अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी अलग-अलग पॉक्सो मामलों में श्रीनगर सेंट्रल जेल में बंद थे. जेल से फरार होने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किए गए हैं.

कश्मीर ज़ोन Police द्वारा जारी नोटिस के अनुसार पहला आरोपी मुख्तार अहमद गुज्जर है, जो अनंतनाग जिले के संगलान चिटरगुल का निवासी है. उसके खिलाफ सौरा थाने में दर्ज First Information Report संख्या 20/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 137(2) और 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं 3/4 के तहत मामला दर्ज है.

दूसरा आरोपी फरमान खान है, जो सदनपोरा रागिस्तान का निवासी है. उसके खिलाफ लार थाने में दर्ज First Information Report संख्या 19/2026 में बीएनएस की धाराओं 137(2) और 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं 3/4 के तहत मामला दर्ज है.

Police ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. उनके खिलाफ दर्ज मामलों के अलावा जेल से फरार होने के मामले में भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Police ने आम लोगों से अपील की है कि आरोपियों के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर निकटतम Police स्टेशन या आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना दें. Police ने कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा.

डीएससी