
श्रीनगर, 15 अक्टूबर . जम्मू-कश्मीर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान तेज करते हुए श्रीनगर Police ने बड़ी कार्रवाई की है. Police ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत 13.43 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की आवासीय संपत्तियों और एक वाहन को अटैच किया है.
Police के अनुसार, इन संपत्तियों के नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित धन से बनाए जाने का संदेह है. इस कार्रवाई का उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को कमजोर करना है.
यह संयुक्त अभियान श्रीनगर के विभिन्न Police थानों खानयार, पंथा चौक, शालटेंग, सफाकदल, सौरा और अहमद नगर के अंतर्गत चलाया गया. वित्तीय जांच के दौरान संदिग्ध संपत्तियों की पहचान की गई. इसके बाद एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-ई और 68-एफ के तहत कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए संपत्तियों को फ्रीज और अटैच करने की कार्रवाई की गई.
Police थाना खानयार ने करीब आठ करोड़ रुपये मूल्य की चार आवासीय संपत्तियों और एक वाहन को अटैच किया है. इनमें बुडूबाग, खानयार निवासी एजाज अहमद भट का सात मरला जमीन पर बना तीन मंजिला मकान शामिल हैं, जिसकी कीमत 1.60 करोड़ रुपये बताई गई है. इस मामले में First Information Report दर्ज है.
डलगेट निवासी आकिब हैदर खान की वोक्सवैगन पोलो कार, जिसकी कीमत 6.50 लाख रुपये है, भी कार्रवाई के दायरे में आई है. इससे संबंधित First Information Report दर्ज है. इसी तरह, खानयार के शीशगरी मोहल्ला निवासी माजिद अशरफ वानी का 12 मरला जमीन पर बना तीन मंजिला मकान, जिसकी कीमत 2.50 करोड़ रुपये है, अटैच किया गया है. इस मामले में First Information Report दर्ज है.
सफाकदल के बांगरू मोहल्ला निवासी शब्बीर अहमद बांगरू की दो संपत्तियों पर भी कार्रवाई की गई है. इनमें 2.80 करोड़ रुपये मूल्य का तीन मंजिला मकान और 1.10 करोड़ रुपये मूल्य का एक मंजिला मकान शामिल है. इस मामले में First Information Report दर्ज है.
Police थाना पंथा चौक ने खानमोह निवासी साकिब बशीर भट उर्फ सकपाल का 1.24 करोड़ रुपये मूल्य का पक्का आवासीय मकान अटैच किया है. आरोपी का नाम पम्पोर थाने में दर्ज First Information Report , बनिहाल थाने की First Information Report और ख्रेव थाने की First Information Report में सामने आया है.
वहीं, पश्चिमी उपमंडल के शालटेंग थाने ने पंजिनारा निवासी दानिश अहमद भट का एक कनाल जमीन पर दो मंजिला मकान अटैच किया है. इसकी कीमत 1.21 करोड़ रुपये बताई गई है. इस मामले में First Information Report दर्ज है. कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में संपत्ति फ्रीज करने की कार्रवाई की गई और आदेश की विधिवत तामील कराई गई.
श्रीनगर Police ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान केवल गिरफ्तारी और मादक पदार्थों की बरामदगी तक सीमित नहीं है. अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उन्हें अटैच करना भी इस रणनीति का अहम हिस्सा है. Police ने दोहराया कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी और कानून के दायरे में रहकर ऐसे नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
–
पीएम
Skip to content