श्रीगणेश गौरव पुरस्कार 2026: अंधेरी का स्वप्नाक्षय मित्र मंडल बना विजेता, ‘भटवाड़ीचा राजा’ दूसरे स्थान पर

Mumbai , 23 सितंबर . बृहन्Mumbai महानगरपालिका (बीएमसी) की ओर से आयोजित ‘श्रीगणेश गौरव पुरस्कार प्रतियोगिता-2026’ में अंधेरी पश्चिम के स्वप्नाक्षय मित्र मंडल सार्वजनिक गणेशोत्सव ने पहला स्थान हासिल किया है. विजेता मंडल को 75 हजार रुपए की पुरस्कार राशि के साथ सम्मानचिह्न और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा.

घाटकोपर पश्चिम के अखिल भटवाड़ी सार्वजनिक उत्सव मंडल के ‘भटवाड़ीचा राजा’ ने दूसरा स्थान हासिल किया है. मंडल को 50 हजार रुपए, सम्मानचिह्न और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा.

वहीं, करी रोड के पंचगंगा सार्वजनिक उत्सव मंडल ने तीसरा स्थान हासिल किया. मंडल को 35 हजार रुपए की पुरस्कार राशि के साथ सम्मानचिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा.

इस साल कांजूरमार्ग पूर्व के शिवशक्ति सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल को शाडू मिट्टी से बनी सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतिमा का पुरस्कार मिला है. इसके लिए मंडल को 25 हजार रुपए दिए जाएंगे.

विलेपार्ले पूर्व के बालगोपाल मित्र मंडल की ‘Mumbai चा पेशवा’ गणेश प्रतिमा के लिए श्री मयेकर को सर्वश्रेष्ठ मूर्तिकार चुना गया है. उन्हें 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा.

बोरिवली पूर्व के विघ्नहर्ता रहिवासी मित्र मंडल के ‘चंपाभुवनचा विघ्नहर्ता’ की सजावट के लिए श्रीमती रेश्मा शिंदे को सर्वश्रेष्ठ नेपथ्यकार का पुरस्कार दिया जाएगा. उन्हें 20 हजार रुपए की पुरस्कार राशि मिलेगी.

सामाजिक कार्य और अंगदान को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए विक्रोली पश्चिम के बालमित्र कला मंडल को पुरस्कार दिया गया है. मंडल को 15 हजार रुपए मिलेंगे.

पर्यावरण जागरूकता श्रेणी में दहिसर पूर्व के कोकणीपाड़ा स्थित श्री श्रद्धा मित्र मंडल ट्रस्ट और दादर के शिवाजी पार्क (हाउस) सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल को पुरस्कार के लिए चुना गया है.

इसके अलावा गोरेगांव पश्चिम के बेस्ट नगर गणेशोत्सव मंडल और मालवणी-मालाड पश्चिम के युवक उत्कर्ष मंडल को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा.

प्रतियोगिता में 14 अन्य गणेशोत्सव मंडलों को अलग-अलग श्रेणियों में विशेष प्रशस्ति पत्र देने का फैसला किया गया है.

Wednesday को महानगरपालिका मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में Mumbai की महापौर रितू तावडे, उपमहापौर संजय घाडी और अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (पूर्व उपनगर) डॉ. अविनाश ढाकणे ने प्रतियोगिता के नतीजों की घोषणा की.

बीएमसी की ओर से आयोजित श्रीगणेश गौरव पुरस्कार प्रतियोगिता का यह 37वां वर्ष है. इस बार प्रतियोगिता में कुल 50 सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों ने हिस्सा लिया.

प्रतियोगिता को दो चरणों, प्राथमिक और अंतिम, में आयोजित किया गया. गणेशोत्सव मंडलों का मूल्यांकन सजावट के विषय, पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमा, सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, बीएमसी के विभिन्न अभियानों में भागीदारी और जनहित से जुड़े संदेशों समेत कई आधारों पर किया गया.

प्राथमिक चरण का निरीक्षण 17 और 18 सितंबर को किया गया, जबकि अंतिम चरण का निरीक्षण 19 और 20 सितंबर को हुआ. इसके बाद निर्णायकों ने अंतिम नतीजों को सीलबंद लिफाफे में सुरक्षित रखा था. इसके अलावा 14 गणेशोत्सव मंडलों को विशेष प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे.

एएमटी/डीकेपी