
New Delhi, 15 नवंबर . Rajasthan के श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट के मामले में पंजाब के गुरदासपुर से दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनके परिजनों की बयान सामने आए हैं. दोनों परिवारों ने आरोपी महिला महकदीप कौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल महिला महकदीप कौर गुरदासपुर के सीमावर्ती इलाके कलानौर के दोस्तपुर गांव की रहने वाली है, जबकि दूसरा आरोपी दविंदर सिंह चौड़ेकलां गांव का निवासी है. दोनों को Rajasthan Police ने गिरफ्तार किया है. बताया गया कि उनके पास से दो पिस्तौल भी बरामद हुईं. इस ब्लास्ट केस में Pakistanी कनेक्शन होने की बात भी सामने आई है.
आरोपी महकदीप कौर के पिता तिरलोक सिंह ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “वह परिवार के किसी भी सदस्य की बात नहीं सुनती थी. वह हमें कुछ नहीं बताती थी. उसने यह भी नहीं बताया कि वह क्या काम करती है. वह किसी से भी अच्छे तरीके से बात नहीं करती थी. इस कारण उससे भी हमारा ज्यादा मतलब नहीं बचा था.”
उन्होंने बताया कि वह कई दिन बाद घर लौटकर आई थी. उसके बाद जब Police आई तो हमें पता चला कि वह इस तरह के काम कर रही है.
महकदीप की मां सरबजीत कौर ने कहा, “वह अपनी मर्जी से कहीं चली जाती थी और अपनी मर्जी से ही घर वापस आ जाती थी. उसने 12वीं तक पढ़ाई की थी. अपनी मर्जी से ही उसने शादी की थी. शादी को लगभग दो साल हुए थे. बाद में उसने तलाक दे दिया था.”
उधर, आरोपी दविंदर सिंह की चाची सुखविंदर कौर और मां बलजीत कौर ने बताया कि दविंदर सिंह ने 12 कक्षा तक पढ़ाई की थी. वह पिछले 3 महीने से महकदीप कौर के संपर्क में था और दोनों में प्रेम संबंध थे. महकदीप कौर ने अपने प्यार के चक्कर में डालकर शादी का बहाना देकर इसे गलत काम में डाल लिया है.
चाची सुखविंदर कौर ने कहा कि दविंदर ब्लास्ट के दो दिन पहले ही दिल्ली जाने के बारे में बोलकर गया था. ब्लास्ट के 3 दिन बाद वह घर वापस आया था. चाची सुखविंदर कौर ने बताया कि महकदीप ने दविंदर से कहा था कि वह उसे लाख रुपए देगी. इसके बाद वह से कहकर निकला था कि पैसा लेने जा रहा है. हमें पहले महकदीप के बारे में नहीं पता था. दविंदर सिर्फ यह कहकर जाता था कि दोस्त के पास जा रहा है.
मां बलजीत कौर ने कहा कि जब दविंदर घर से गया था, तो वह अमृतसर से मोटरसाइकिल लाने की बात कहकर गया था. वह 7-8 नवंबर को वापस आया था.
–
डीसीएच/
Skip to content