श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में 4 सितंबर को ड्राई डे घोषित, सभी शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद

रायपुर, 2 अगस्त . छत्तीसगढ़ Government ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबरको पूरे राज्य में ड्राई डे घोषित किया है. इस दिन प्रदेश की सभी देशी और विदेशी मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार, क्लब तथा मदिरा विक्रय एवं परोसने वाले सभी लाइसेंसी प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रहेंगे.

Chief Minister विष्णुदेव साय ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर राज्य में ड्राई डे लागू रहेगा. उन्होंने अधिकारियों को अवैध मदिरा के परिवहन, संग्रहण और बिक्री पर कड़ी निगरानी रखने तथा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं.

Chief Minister ने अपने संदेश में कहा कि प्रदेशवासी इस पावन पर्व को श्रद्धा, सात्विकता और सामाजिक सद्भाव के वातावरण में मनाएं. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से छत्तीसगढ़ में सुख, शांति और समृद्धि की कामना भी की.

इस संबंध में वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 4 सितंबर को राज्य में संचालित सभी देशी एवं विदेशी शराब की फुटकर दुकानें, रेस्टोरेंट बार, होटल बार, क्लब और अन्य लाइसेंसी मदिरा प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. इसके साथ ही भांग एवं भांगघोटा की फुटकर दुकानों को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं.

सरकारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ड्राई डे के दौरान किसी भी होटल, रेस्टोरेंट, क्लब या अन्य प्रतिष्ठान को मदिरा बेचने अथवा परोसने की अनुमति नहीं होगी. यह प्रतिबंध गैर-मालिकाना क्लबों, स्टार होटलों और अन्य निजी प्रतिष्ठानों पर भी समान रूप से लागू रहेगा.

राज्य Government ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस अवधि में मदिरा के व्यक्तिगत तथा अवैध भंडारण पर सख्ती से रोक लगाई जाए. बिना लाइसेंस वाले परिसरों में शराब के संग्रहण की स्थिति में जब्ती और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसके अलावा जिला कार्यालयों, संभागीय उड़नदस्ता दलों और राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीमों को अवैध मदिरा के परिवहन, संग्रहण और बिक्री की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं. संभावित ठिकानों और वाहनों की जांच कर दोषियों के खिलाफ आबकारी कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी.

आबकारी विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

एएमटी/डीकेपी