श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़: 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, एसआई घायल

श्रावस्ती, 7 सितंबर . उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में भिनगा कोतवाली Police और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद 50-50 हजार रुपये के दो शातिर इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ के दौरान एक उपनिरीक्षक (एसआई) भी घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार अंटा तिराहे के पास हुई मुठभेड़ में बदमाशों की ओर से करीब छह राउंड फायरिंग की गई. इस दौरान Police टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें 30 से अधिक आपराधिक मुकदमों में वांछित इनामी बदमाश गिरीश बहेलिया के पैर में गोली लग गई.

Police के मुताबिक, भिनगा कोतवाली और एसओजी की टीम अंटा तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान Police को संदिग्ध बदमाशों की मौजूदगी की जानकारी मिली. टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने Police पर फायरिंग शुरू कर दी. बदमाशों ने करीब छह राउंड गोलियां चलाईं. Police ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें गिरीश बहेलिया के पैर में गोली लगी. इसके बाद Police ने उसके साथी शिव कुमार जायसवाल को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया.

मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की फायरिंग से बचाव करते समय एक उपनिरीक्षक के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है. घायल बदमाश गिरीश बहेलिया को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Police ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, नकदी और एक मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किया है. Police के अनुसार, गिरीश बहेलिया के खिलाफ 30 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. वहीं, उसके साथी शिव कुमार जायसवाल पर भी 23 से अधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं.

दोनों आरोपी नकबजनी, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में वांछित चल रहे थे. Police अब दोनों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है.

श्रावस्ती के एसपी राहुल भाटी ने बताया कि चेकिंग के दौरान Police टीम ने अंटा तिराहे के पास दोनों वांछित अपराधियों को घेरा था. बदमाशों की फायरिंग के जवाब में आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में गिरीश बहेलिया घायल हुआ जबकि शिव कुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया. एसपी ने कहा कि दोनों के आपराधिक इतिहास और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है.

पीएम