
मेरठ, 25 सितंबर . राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) की ओर से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत मेरठ के राज्य संचालित आवासीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष शैक्षिक यात्रा का आयोजन किया गया. इस यात्रा में विहान बालिका आवासीय विद्यालय और विहान बालक आवासीय विद्यालय के करीब 100 से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया.
यात्रा का उद्देश्य बच्चों को आधुनिक सार्वजनिक परिवहन प्रणाली से परिचित कराने के साथ-साथ स्वच्छता को व्यवहार और व्यक्तिगत जिम्मेदारी के रूप में अपनाने के लिए जागरूक करना रहा. ये दोनों विद्यालय उत्तर प्रदेश Government के श्रम विभाग की कल्याणकारी योजना के तहत संचालित होते हैं. योजना का संचालन उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (बीओसीडब्ल्यूडब्ल्यू) के माध्यम से किया जाता है.
इसके तहत श्रमिकों और मजदूरों के बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है. ऐसे में एनसीआरटीसी की ओर से आयोजित यह यात्रा विद्यार्थियों के लिए खास रही, क्योंकि उन्हें नमो India जैसी आधुनिक क्षेत्रीय सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में प्रत्यक्ष यात्रा करने का अवसर मिला. मेरठ के श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बेगमपुल नमो India स्टेशन का दौरा किया. यहां से उन्होंने नमो India ट्रेन में यात्रा की. यात्रा के दौरान एनसीआरटीसी की टीम ने विद्यार्थियों को ट्रेन की विशेषताओं, आधुनिक तकनीक, परिचालन व्यवस्था और यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी दी.
बच्चों में नमो India की 160 किलोमीटर प्रति घंटे की परिचालन गति, पूरी तरह वातानुकूलित कोच और आधुनिक यात्री सुविधाओं को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला. इस शैक्षिक यात्रा के दौरान विद्यार्थियों को नमो India के इंफ्रास्ट्रक्चर पर संचालित होने वाली मेरठ मेट्रो में यात्रा करने का अवसर भी मिला. बच्चों ने एक ही स्टेशन से क्षेत्रीय और स्थानीय सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के एकीकृत संचालन को करीब से समझा. अपने ही शहर में आधुनिक मेट्रो सेवा का अनुभव विद्यार्थियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहा. यात्रा को रोचक और संवादात्मक बनाने के लिए नमो India पर विशेष क्विज का भी आयोजन किया गया.
इसके माध्यम से विद्यार्थियों ने आधुनिक सार्वजनिक परिवहन से संबंधित अपनी जानकारी को परखा और नमो India प्रणाली से जुड़ी कई नई जानकारियां हासिल कीं. एनसीआरटीसी की टीम ने विद्यार्थियों को नमो India प्रणाली में स्वच्छता बनाए रखने के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की जानकारी दी. इस दौरान सार्वजनिक परिवहन जैसे साझा स्थानों को स्वच्छ रखने में यात्रियों की भूमिका पर भी संवाद किया गया.
विद्यार्थियों को बताया गया कि सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई केवल सरकारी एजेंसियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यात्रियों का जागरूक और जिम्मेदार व्यवहार भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता की शपथ ली और सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. उन्हें स्वच्छता को केवल किसी अभियान तक सीमित नहीं रखने, बल्कि इसे रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया.
एनसीआरटीसी के मुताबिक, नमो India कॉरिडोर ने परिचालन शुरू होने के बाद से अब तक 4.5 करोड़ से अधिक कम्यूटर जर्नी का महत्वपूर्ण आंकड़ा पार कर लिया है. हाल ही में कॉरिडोर पर 1.68 लाख से अधिक यात्रियों के साथ अब तक की सर्वाधिक दैनिक राइडरशिप भी दर्ज की गई.
एनसीआरटीसी के अनुसार, इस तरह की शैक्षिक यात्राओं के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक परिवहन व्यवस्था की जानकारी देने के साथ-साथ सार्वजनिक संपत्ति के जिम्मेदार इस्तेमाल और स्वच्छता के प्रति जागरूक नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content