श्योपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर से टकराई कार, बैंक मैनेजर समेत दो की मौत

श्योपुर, 14 नवंबर . Madhya Pradesh के श्योपुर में बैंक मैनेजर बनने की खुशी पर दोस्तों को पार्टी देने के दौरान हादसा हो गया. Friday देर रात श्योपुर-पाली रोड पर सामरसा-दांतरदा हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे का शिकार हुए सभी लोग बैंककर्मी बताए जा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, राहुल शर्मा (38) निवासी पुरानी सब्जी मंडी, श्योपुर का बैंक में मैनेजर के पद पर चयन हुआ था. इसी कामयाबी की खुशी में राहुल अपने दोस्तों और बैंक के साथियों को दावत देने जा रहा था. सभी पांचों साथी कार में सवार होकर निकले थे. उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा.

बताया जा रहा है कि Friday देर रात जब उनकी कार सामरसा-दांतरदा हाईवे से गुजर रही थी, तभी सड़क किनारे खड़े धान से भरे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने Police को घटना की सूचना दी.

इस भीषण हादसे में राहुल शर्मा और यश गर्ग (30) निवासी श्योपुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, कार में सवार सुग्रीव सुमन (35) निवासी जाटखेड़ा, सुरेंद्र जांगिड़ (31) निवासी लहचौड़ा और सुमित सिंह कुशवाहा निवासी ग्वालियर गंभीर रूप से घायल हो गए.

सूचना मिलते ही सामरसा चौकी Police मौके पर पहुंची. Police ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया. तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

सामरसा चौकी प्रभारी बिहारी सिंह सोलंकी ने बताया कि Friday देर रात सामरसा-दांतरदा हाईवे पर सड़क किनारे खड़े धान से भरे ट्रेलर में पीछे से कार टकरा गई थी. हादसे में दो युवकों की मौत हुई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. Police मामले की जांच कर रही है. उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है. आस-पास लगे cctv फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है, हादसे के मुख्य कारण का भी पता लगाया जा रहा है. इसके साथ ही घायल युवकों से भी पूछताछ की जाएगी.

–

पीएम