शी चिनफिंग ने सीपीसी के पोलित ब्यूरो के सम्मेलन की अध्यक्षता की

बीजिंग, 21 सितंबर . चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो ने Monday को सम्मेलन बुलाकर निरंतर सख्ती के साथ सीपीसी का समग्र तौर पर प्रबंधन करने पर विचार-विमर्श किया. महासचिव शी चिनफिंग ने सम्मेलन की अध्यक्षता की.

सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि सीपीसी की 20वीं केंद्रीय समिति का पांचवां पूणाधिवेशन 26 से 29 सितंबर तक पेइचिंग में आयोजित होगा.

पोलित ब्यूरो ने निरंतर सख्ती के साथ सीपीसी का समग्र तौर पर प्रबंधन करने आदि अहम मुद्दों पर सीपीसी की केंद्रीय समिति के फैसले पर पार्टी के अंदर और बाहर राय लेने के बारे में रिपोर्ट सुनी और निर्णय लिया कि वर्तमान सम्मेलन में चर्चा किए गए विचारों के अनुसार संशोधन करने के बाद दस्तावेज को सीपीसी की 20वीं केंद्रीय समिति के पांचवें पूर्णाधिवेशन में समीक्षा करने के लिए पेश किया जाएगा.

सम्मेलन में कहा गया है कि राय मांगने की प्रक्रिया में लोकतंत्र को बढ़ावा दिया गया. विभिन्न जगतों ने कहा कि यह फैसला नए युग में पार्टी का निर्माण बढ़ाने और चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण से मजबूत देश का निर्माण व राष्ट्रीय पुनरुत्थान का महान कार्य बढ़ाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

सम्मेलन में अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

एबीएम/