शी चिनफिंग ने वाशिंगटन पहुंचकर अमेरिका की राजकीय यात्रा शुरू की

बीजिंग, 24 सितंबर . स्थानीय समयानुसार 23 सितंबर की दोपहर के बाद चीनी President शी चिनफिंग ने विशेष विमान से वाशिंगटन पहुंचकर अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर अमेरिका की राजकीय यात्रा शुरू की.

जब शी चिनफिंग अपनी पत्नी फंग लीयुएं के साथ हवाई अड्डे पर पहुंचे, तो अमेरिकी President ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने उनकी जोशपूर्ण अगवानी की. ट्रंप ने कहा कि वे वाशिंगटन में President शी और उनकी पत्नी फंग लीयुएं का हार्दिक स्वागत करते हैं. यह यात्रा विश्व भर का ध्यान आकर्षित कर रही है. President शी एक महान नेता हैं. और इस महत्वपूर्ण अवसर पर, वे President के साथ विचारों का गहन आदान-प्रदान करके द्विपक्षीय संबंधों को विकसित करने के लिए तत्पर हैं.

अमेरिकी बच्चों ने शी चिनफिंग और फंग लीयुएं को फूल भेंट कर उनका स्वागत किया. वहीं, गार्ड ऑफ ऑनर ने लाल कालीन के दोनों किनारों पर खड़े होकर उन्हें सलामी दी और सैन्य संगीत बैंड ने दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाए. इस अवसर पर 21 तोपों की सलामी दी गई और लड़ाकू विमानों ने उनके सम्मान में गरजते हुए उड़ान भरी.

शी चिनफिंग ने अपने लिखित भाषण में चीनी जनता की ओर से अमेरिकी जनता का हार्दिक अभिवादन किया और शुभकामनाएं व्यक्त कीं.

उन्होंने कहा कि चीन और अमेरिका महान देश हैं तथा चीनी व अमेरिकी जनता महान जनता है. दोनों देशों के लोगों के बीच लंबे समय से मैत्रीपूर्ण संबंध और मेल-जोल रहा है. दोनों पक्षों के हितों में गहरा जुड़ाव है. दोनों देशों को एक-दूसरे का प्रतिद्वंद्वी बनने के बजाय साझेदार बनना चाहिए. चीनी राष्ट्र का महान पुनरुत्थान और अमेरिका का ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ का संकल्प साथ-साथ चल सकते हैं. ये दोनों देश एक-दूसरे की सफलता में सहायक बन सकते हैं और पूरे विश्व के कल्याण में योगदान दे सकते हैं.

चीन और अमेरिका को एक साथ आगे बढ़कर नए युग में दो बड़े देशों के रूप में शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का सही रास्ता निकालना चाहिए.

शी ने इस बात पर बल दिया कि विश्व बदल रहा है और युग बदल रहा है, लेकिन चीन और अमेरिका के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का तर्क नहीं बदला है.

उन्होंने कहा, “मैं President ट्रंप के साथ दोनों देशों के संबंधों और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर गहराई से विचारों का आदान-प्रदान करने, रणनीतिक स्थिरता वाले रचनात्मक संबंधों के विषय को निरंतर समृद्ध करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग का विस्तार करने के लिए तैयार हूं. मैं अमेरिका के विभिन्न जगतों के लोंगों के साथ व्यापक संपर्क कर मैत्री गहराने की प्रतीक्षा भी कर रहा हूं.”

जब शी चिनफिंग का काफिला हवाई अड्डे से होटल जा रहा था, तब प्रवासी चीनियों और वहां पढ़ रहे चीनी छात्रों ने दोनों देशों के झंडे लहराकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/