शी चिनफिंग ने पूर्व जापानी प्रधानमंत्री यासुओ फुकुदा के परिजनों को शोक संदेश भेजा

बीजिंग, 27 अक्टूबर . चीनी President शी चिनफिंग ने पूर्व जापानी Prime Minister यासुओ फुकुदा के परिजनों को संदेश भेजकर यासुओ फुकुदा के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके परिजनों को संवेदना दी.

शी ने कहा कि यासुओ फुकुदा जापान में विश्वसनीय और जिम्मेदार राजनीतिज्ञ थे और चीनी जनता के पुराने दोस्त भी थे. वे लंबे समय तक चीन-जापान मित्रता में जुटे रहे और सही ऐतिहासिक दृष्टिकोण अपनाते थे. उन्होंने अपने कार्यकाल में चीन के साथ दोनों देशों के चौथे Political दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए, जिसने दोनों देशों के संबंधों के विकास के लिए महत्वपूर्ण सिद्धांत स्पष्ट किया. बोआओ एशिया मंच परिषद के अध्यक्ष के नाते उन्होंने एशिया में आदान-प्रदान व सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. चीन हमेशा चीन-जापान संबंध और एशिया के विकास के लिए उनके योगदान को याद रखेगा. प्रतीक्षा है कि आप लोग उनका संकल्प संभाल कर चीन-जापान मैत्री कार्य में संलग्न होना जारी रखेंगे. उम्मीद है कि वर्तमान जापानी प्रशासन पुरानी पीढ़ी के राजनीतिज्ञों के प्रयासों को संजोए रखकर चीन और जापान के बीच चार Political दस्तावेजों का पालन कर सच्चे मायने में द्विपक्षीय संबंध के Political आधार की सुरक्षा करेगा.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/