शी चिनफिंग ने नेपाल में भूस्खलन पर जताया शोक

बीजिंग, 28 अगस्त . चीन के President शी चिनफिंग ने Friday को नेपाल में हाल ही में हुई भूस्खलन की आपदा पर नेपाली President राम चंद्र पौडेल को शोक संदेश भेजा.

शी चिनफिंग ने कहा कि हाल ही में चीन-नेपाल सीमा पर चिलोंग-रासोवा सीमा चौकी के पास भीषण भूस्खलन हुआ, जिसमें भारी जान-माल का नुकसान हुआ है. कई लोग लापता हैं, जबकि कई लोगों की जान चली गई है. चीनी Government और जनता की ओर से उन्होंने पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और मृतकों के परिवारों, घायलों तथा आपदाग्रस्त क्षेत्र के लोगों के प्रति हार्दिक सहानुभूति जताई.

शी चिनफिंग ने जोर देकर कहा कि चीन लापता लोगों की तलाश, प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उनके पुनर्वास के साथ-साथ घायलों को जल्द से जल्द चिकित्सा उपचार देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. इसका मकसद हताहतों की संख्या को कम करना और संभावित द्वितीयक आपदाओं को रोकना है.

उन्होंने कहा कि चीन और नेपाल भौगोलिक रूप से जुड़े हुए पड़ोसी देश हैं और दोनों देशों के लोगों का भविष्य एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है. चीन नेपाल के राहत और बचाव प्रयासों में सक्रिय रूप से मदद करने तथा अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव समर्थन और सहायता देने के लिए तैयार है.

उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों देशों के लोग मिलकर इस आपदा से उबर सकेंगे और प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द अपने घरों का पुनर्निर्माण करने में मदद मिलेगी.

इसी दिन, चीनी Prime Minister ली छ्यांग ने भी नेपाल के Prime Minister बालेंद्र शाह को शोक संदेश भेजा.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

एबीएम/