
बीजिंग, 19 नवंबर . 19 नवंबर की दोपहर के बाद चीनी President शी चिनफिंग ने शनचन में रूसी President व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप के साथ शिखर सम्मेलन आयोजित किया. तीनों देशों के नेताओं ने विश्व शांति की सुरक्षा और प्रमुख देशों के संबंधों की रणनीतिक स्थिरता पर गहन विचार किया.
शी ने कहा कि यह इतिहास में तीन देशों, चीन, रूस और अमेरिका के शीर्ष नेताओं की पहली बैठक है, जिसका प्रवर्तनशील महत्व है. इतिहास ने हमें यह बताया है कि प्रमुख देश शांत रहते हैं, तो विश्व शांत है, प्रमुख देश संघर्ष करते हैं, तो विश्व में गड़बड़ी आती है.
शी ने बल दिया कि सभी मानव एक ही पृथ्वी गांव में रहते हैं. हमारे दुःख सुख साझा हैं और हम साझे भविष्य वाला समुदाय हैं. इस पृथ्वी गांव में प्रमुख देशों पर विशेष जिम्मेदारी है. प्रमुख देशों का अच्छा आदान-प्रदान वैकल्पिक सवाल के बिना अनिवार्य है.
शी चिनफिंग ने प्रमुख देशों के सहअस्तित्व और विश्व शांति की नींव की मज़बूती पर चार सुझाव पेश किए.
पहला, पारस्परिक सम्मान पर कायम रहना. पारस्परिक सम्मान प्रमुख देशों की आवाजाही में बुनियादी नियम है. चीन,रूस और अमेरिका तीनों देशों की भिन्न-भिन्न राष्ट्रीय स्थितियां हैं. किसी से दूसरे को बदला नहीं जा सकता. यह इतिहास में बनी हुई है और अपनी-अपनी जनता का स्वतंत्र चुना गया विकल्प है.
दूसरा, शांतिपूर्ण सहअस्तित्व पर कायम रहना. चीन, रूस और अमेरिका को साझेदार व दोस्त बनना चाहिए, मुकाबला व मुठभेड़ नहीं करना चाहिए, शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के निचली पंक्ति की सुरक्षा कर थ्यूसीडाइड्स ट्रैप को पार करने की कोशिश करनी चाहिए.
तीसरा, सहयोग व साझी जीत पर कायम रहना. हमें शीतयुद्ध की मानसिकता छोड़कर आर्थिक व व्यापारिक सहयोग मजबूत कर संसाधन शक्ति,विनिर्माण शक्ति तथा उपभोग शक्ति का अपना-अपना लाभ जोड़कर एक साथ सहयोग का विस्तार करना चाहिए ताकि साझी जीत पूरी हो सके.
चौथा, वार्तालाप व सलाह-मशविरे पर कायम रहना. तीनों देशों को सामान्य उच्च स्तरीय आवाजाही बनाए रखना और विभिन्न स्तरों के संवाद चैनलों को सुगम बनाना और संकट के संवाद व रोकथाम तंत्र स्थापित करना चाहिए.
पुतिन ने कहा कि यूएन चार्टर और अंतरराष्ट्रीय शांति की सुरक्षा करना तीनों देशों की समान जिम्मेदारी है और ज्वलंत मुद्दों का समुचित निपटारा तीनो देशों का समान हित है. तीनों देशों को सहयोग से संतुलित रूप से चिंता का समाधान करने का उपाय निकालना चाहिए.
ट्रंप ने कहा कि तीनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की वार्ता विश्व भर में ध्यान आकर्षित कर रही है और अत्यंत महत्वपूर्ण है, इस वार्ता ने इतिहास रचा है. तोनों देश नाभिकीय देश हैं और विश्व शांति व स्थिरता की सुरक्षा के लिए विशेष जिम्मेदारी रखते हैं. तीनों पक्षों को एक साथ नाभिकीय प्रसार की रोकथाम करते हुए नाभिकीय हथियार से मानव के लिए आपदा लाने से बचना चाहिए.
(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
डीकेपी/
Skip to content