शी चिनफिंग के विशेष दूत काओ चितान ने युवा ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में लिया हिस्सा

बीजिंग, 1 नवंबर . सेनेगल Government के निमंत्रण पर चीनी President शी चिनफिंग के विशेष दूत और चीनी राष्ट्रीय खेल महा ब्यूरो के महानिदेशक काओ चितान ने Saturday को सेनेगल की राजधानी डकार में चौथे युवा ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया.

इसी दिन सुबह सेनेगल के President बसीरू डियोमाये फेय ने डकार में काओ चितान से मुलाकात भी की. इस मुलाकात के दौरान काओ चितान ने President फेय को चीनी President शी चिनफिंग की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

उन्होंने कहा कि चीन, चीन-सेनेगल और चीन-अफ्रीका संबंधों के विकास को काफी महत्व देता है. चीन दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने का इच्छुक है.

उन्होंने यह भी कहा कि ओलंपिक आंदोलन शांति, एकता और समावेशिता को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाता है. चीन इस भूमिका का बेहतर इस्तेमाल करते हुए नए युग में चीन और अफ्रीका के बीच हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने वाले साझा भविष्य समुदाय के निर्माण में और अधिक योगदान देना चाहता है.

वहीं, President बसीरू डियोमाये फेय ने काओ चितान से चीनी President शी चिनफिंग तक अपनी शुभकामनाएं पहुंचाने का अनुरोध किया. उन्होंने चौथे युवा ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में अपना विशेष दूत भेजने के लिए President शी का आभार भी जताया.

President फेय ने सेनेगल और चीन के बीच संबंधों की सराहना करते हुए कहा कि चीन उनके देश के सबसे महत्वपूर्ण साझेदारों में से एक है. उन्होंने सेनेगल के आर्थिक और सामाजिक विकास के साथ-साथ युवा ओलंपिक के आयोजन में लंबे समय से मिल रहे सहयोग और समर्थन के लिए President शी चिनफिंग तथा चीनी Government का धन्यवाद किया.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/