
बीजिंग, 30 अगस्त . चीनी President शी चिनफिंग 30 अगस्त की दोपहर बाद विशेष विमान से किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे. वे किर्गिस्तान के President सादिर ज़ापारोव के निमंत्रण पर वर्ष 2026 शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और किर्गिस्तान की राजकीय यात्रा करेंगे.
जब शी चिनफिंग और उनकी पत्नी फंग लीयुआन बिश्केक मानस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे, President सादिर ज़ापारोव और पत्नी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. ज़ापारोव ने फंग लीयुआन को फूल भेंट किए और स्थानीय युवतियों ने शी चिनफिंग और फंग लीयुआन को पारंपरिक पेस्ट्री और शहद की पेशकश की. दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों और उनकी पत्नियों ने स्थानीय पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्र गायन प्रदर्शन और सांस्कृतिक प्रदर्शनी देखी. स्थानीय युवाओं ने चीनी गीत गाए.
शी चिनफिंग ने लिखित भाषण दिया और चीन Government व चीनी जनता की ओर से President ज़ापारोव और किर्गिस्तान के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं.
शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और किर्गिस्तान के बीच पारंपरिक मित्रता का लंबा इतिहास है. राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद पिछले 34 सालों में चीन-किर्गिस्तान संबंध अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति में हुए परिवर्तन की परीक्षा में खरे उतर चुके हैं और हमेशा स्वस्थ व सतत से विकसित हो रहे हैं. दोनों देशों के बीच संबंध नए युग में व्यापक रणनीतिक साझेदारी के उच्च स्तर तक पहुंच चुके हैं.
हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच सहयोग तेज़ विकास के “स्वर्णिम काल” में गुजर रहा है. द्विपक्षीय व्यापार और लोगों के बीच आदान-प्रदान का नया रिकार्ड बना. आपसी लाभ वाले सहयोग की उपलब्धियां दोनों देशों के लोगों तक पहुंची हैं. यात्रा के दौरान मैं President ज़ापारोव के साथ चीन-किर्गिस्तान संबंध, दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और समान दिलचस्पी वाले अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करूंगा और चीन-किर्गिस्तान साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लिए योजना बनाऊंगा. मैं बिश्केक में होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के इंतजार में हूं और विभिन्न पक्षों के साथ एससीओ का विकास बढ़ाऊंगा.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
डीकेपी/
Skip to content