‘शीश महल’ जनता के लिए खोलना जरूरी था, नेताओं की कथनी और करनी का अंतर सामने आना चाहिए: उदित राज

New Delhi, 18 नवंबर . दिल्ली Government के ‘शीश महल’ को आम जनता के लिए खोलने के फैसले पर कांग्रेस नेता उदित राज ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ऐसा करना जरूरी हो गया था, क्योंकि जनता को यह जानने का अधिकार है कि नेता जो कहते हैं, वास्तव में उनका आचरण उससे कितना अलग है. उन्होंने कहा कि बड़ा बंगला बनाना अपने आप में कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन जिस व्यक्ति ने बड़े बंगले, सुरक्षा और गाड़ियों के काफिले से दूर रहने का दावा किया था, उसी का आलीशान आवास बनना कई सवाल खड़े करता है.

कांग्रेस नेता उदित राज ने से बात करते हुए कहा कि जिस समय देश कोरोना महामारी के संकट से गुजर रहा था, उस समय ‘शीश महल’ का निर्माण कराया जा रहा था. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को बदनाम करने और सत्ता से हटाने की Political साजिश के दौरान बड़े-बड़े दावे किए गए थे. ऐसे में जनता के सामने नेताओं की कथनी और करनी का अंतर उजागर करना जरूरी है.

Prime Minister Narendra Modi के विदेश दौरों पर सवाल उठाते हुए उदित राज ने कहा कि Prime Minister वर्षों से विदेश यात्राएं कर रहे हैं, लेकिन इन दौरों से देश को क्या ठोस लाभ मिला है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. India की वैश्विक छवि और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उसकी भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि Prime Minister की विदेश यात्राओं के बाद अक्सर केवल उनके स्वागत, मुलाकातों, तस्वीरों और विदेशी नेताओं से गले मिलने की चर्चा होती है, जबकि इन यात्राओं के रचनात्मक परिणामों पर ज्यादा बात नहीं होती.

उन्होंने कहा कि पहले के प्रधानमंत्रियों के विदेश दौरे बहुत ज्यादा प्रचारित नहीं होते थे. उनके आने-जाने की खबरों से अधिक उनके काम और उपलब्धियों पर ध्यान दिया जाता था. उदित राज ने सवाल किया कि Prime Minister की विदेश यात्राओं से देश को कौन-से ठोस परिणाम मिले हैं?

पहलगाम आतंकी हमले के बाद Prime Minister मोदी के ‘खून और पानी साथ नहीं बह सकते’ वाले बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने पूछा कि क्या इसके बाद Pakistan की ओर जाने वाले पानी की एक बूंद भी रोकी जा सकी? उन्होंने कहा कि यदि केंद्र में कांग्रेस या यूपीए की Government होती और Pakistan को किसी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आमंत्रित किया जाता, तो भाजपा इसे बड़ा Political मुद्दा बनाकर विरोध करती. अब भाजपा को भी अपनी नीतियों पर जवाब देना चाहिए.

दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे पर भी उदित राज ने Government को घेरा. उन्होंने कहा कि पटाखों के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ा है और राजधानी में अब भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है. लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है और दमघोंटू हालात बने हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि Governmentें जिम्मेदारी निभाने के बजाय विपक्ष की तरह धरना-प्रदर्शन करती नजर आती हैं, जबकि दिल्ली में Government के पास कार्रवाई करने के लिए पर्याप्त अधिकार और जिम्मेदारी दोनों हैं.

–

एसएके