शिव-पार्वती की कृपा सभी पर बनी रहे, कजरी तीज पर ओम बिड़ला सहित अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं

New Delhi, 31 अगस्त . Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिड़ला और Union Minister अर्जुनराम मेघवाल सहित कई नेताओं ने कजरी तीज की देशवासियों और माताओं-बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पोस्ट में कहा, “भाद्रपद कृष्ण तृतीया ‘कजरी तीज’ पर सभी देशवासियों, विशेषकर माताओं-बहनों को हार्दिक मंगलकामनाएं. यह त्योहार माताएं-बहनें सुहाग की लंबी उम्र की कामना से रखती हैं. यह परिवार की खुशी, सुख-समृद्धि के मूल भाव और लोक-संस्कृति का सुंदर प्रतीक है. मेरे संसदीय क्षेत्र के बूंदी जिले में कजरी तीज का विशेष महत्व है. तीज के अवसर पर बूंदी में लगने वाला पारंपरिक मेला यहां की लोक-संस्कृति, कला, उत्सवधर्मिता और Rajasthan की जीवंत विरासत का अद्भुत दर्शन कराता है. आज के दिन मेरी प्रार्थना है कि माता पार्वती और भगवान शिव की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे. सभी के लिए मंगल कामना.”

Union Minister और यूपी भाजपा प्रदेश पंकज चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना के पावन पर्व कजरी तीज की समस्त माताओं-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मां गौरी की कृपा से हर घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे.”

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर लिखा, “सौभाग्य और सुहाग की मंगलकामनाओं से जुड़े पावन पर्व कजरी तीज की सभी माताओं-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मां गौरी और भगवान महादेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे, यही प्रार्थना है.”

भाजपा नेता तरुण चुघ ने एक्स पर पोस्ट किया, “अखंड सौभाग्य एवं माँ गौरी की उपासना के पावन पर्व “कजरी तीज” की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं. भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की असीम कृपा से आप सभी का जीवन सुख, समृद्धि और आरोग्यता से परिपूर्ण हो, यही मंगलकामना है.”

Rajasthan के उपChief Minister प्रेम चंद बैरवा ने एक्स पर पोस्ट किया, “माताओं-बहनों के अखंड सौभाग्य व अटूट आस्था के प्रतीक माँ गौरी की उपासना के पावन पर्व कजरी तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मां गौरी एवं भगवान शिव से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं खुशहाली बनी रहे.”

ओपी/एएस