
New Delhi, 17 नवंबर . शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर Union Minister शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल, उत्तर प्रदेश, Rajasthan और Haryana के Chief Minister ने श्रद्धांजलि दी.
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में कहा, “राष्ट्रवाद के ओजस्वी स्वर, अद्वितीय वक्ता, शिवसेना के संस्थापक, जननेता बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं! Maharashtra के विकास में अहम योगदान और अपने प्रखर विचारों के लिए सदैव हमारे हृदय में अमर रहेंगे.”
Union Minister मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “प्रखर राष्ट्रवादी एवं जनप्रिय नेता, शिवसेना के संस्थापक आदरणीय बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं. उनका जीवन साहस, स्पष्टवादिता और सांस्कृतिक स्वाभिमान की अद्भुत मिसाल रहा. उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों और विचारधारा से समझौता नहीं किया. राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनका अडिग समर्पण सदैव हमें कर्तव्यपथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता रहेगा.”
उत्तर प्रदेश के Chief Minister आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “शिवसेना के संस्थापक आदरणीय बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. बालासाहेब विचारों से दृढ़ एवं राष्ट्रीय मूल्यों के सच्चे समर्थक थे, उनका राष्ट्रवादी व्यक्तित्व हम सभी के लिए एक प्रेरणा है.”
उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “प्रखर राष्ट्रवादी विचारधारा के संवाहक, ओजस्वी वक्ता एवं निर्भीक नेतृत्व के प्रतीक श्रद्धेय बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. सांस्कृतिक अस्मिता, राष्ट्रीय स्वाभिमान और अपने सिद्धांतों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए उनका सार्वजनिक जीवन सदैव स्मरण किया जाएगा.”
Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने एक्स पर पोस्ट किया, “प्रखर राष्ट्रवादी, हिंदू हृदय सम्राट एवं शिवसेना के संस्थापक श्रद्धेय बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन. हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और जनहित के प्रति उनका अडिग संकल्प, ओजस्वी विचार एवं निर्भीक नेतृत्व सदैव देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में कहा, “प्रखर राष्ट्रवादी, ओजस्वी वक्ता एवं अद्वितीय जननायक, बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! राष्ट्रवाद और समाजहित के लिए उनका आजीवन समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा. उनके ओजस्वी विचार आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे.”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने एख्स पर पोस्ट किया, “प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! हिंदुत्व, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रहित के प्रति उनका अटूट समर्पण तथा निर्भीक व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा.”
–
ओपी/एएस
Skip to content