
Bhopal , 20 नवंबर ( ). बर्ड फ्लू (एच 5 एन 1) की देश की पहली स्वदेशी चिकन वैक्सीन कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्र को समर्पित की. इस मौके पर Union Minister चौहान ने Bhopal में 300 करोड़ रुपए की लागत से एक नई अत्याधुनिक प्रयोगशाला (लैब) स्थापित करने की बड़ी घोषणा की.
Madhya Pradesh की राजधानी Bhopal में आयोजित समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि मात्र 1 से 2 रुपए की बेहद किफायती कीमत वाली यह वैक्सीन बर्ड फ्लू के इस वेरिएंट की दुनिया की पहली वैक्सीन है, जो देश के लाखों पोल्ट्री किसानों की आजीविका को सुरक्षित करने के साथ-साथ पशुपालन क्षेत्र को सालाना होने वाले हजारों करोड़ रुपए के नुकसान से बचाएगी.
Union Minister चौहान ने Bhopal को 300 करोड़ रु. की लागत से बनने वाली एक नई अत्याधुनिक लैब की सौगात देने की घोषणा करते हुए कहा कि Bhopal का भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान आज India का कीर्ति स्तंभ बन गया है. पहले इस वैक्सीन का लोकार्पण दिल्ली से करने की योजना बन रही थी, लेकिन उन्होंने तय किया कि जिन वैज्ञानिकों ने Bhopal में दिन-रात एक करके इसे बनाया है, उन्हीं के बीच और Bhopal की जनता के सामने इसे राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा.
पशुपालन और पोल्ट्री सेक्टर को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पशु किसानों के लिए ‘चलते-फिरते एटीएम’ हैं, जो खेती के साथ हर महीने नियमित आमदनी देते हैं. उन्होंने बताया कि देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में पशुपालन का 14 प्रतिशत और पोल्ट्री का 1 प्रतिशत योगदान है.
Union Minister शिवराज सिंह ने बताया कि India में बर्ड फ्लू का पहला प्रकोप वर्ष 2006 में Maharashtra के नवापुर में आया था, जिसमें 10 लाख मुर्गियां मरी थीं और संक्रमण रोकने के लिए लाखों मुर्गियों को मारकर गड्ढों में दफनाना पड़ा था.
इसके बाद 2021 में 9 लाख और इस वर्ष भी 2 लाख मुर्गियों की मौत हुई. 2006 से अब तक देश में बर्ड फ्लू के 500 से अधिक प्रकोप आ चुके हैं, जिससे न केवल पोल्ट्री उद्योग तबाह होता था, बल्कि इसके स्तनधारी पशुओं और मनुष्यों में फैलने का खतरा भी बना रहता था. अब इस नई वैक्सीन की एक खुराक की कीमत मात्र 1 से 2 रुपए के बीच रखी गई है, ताकि छोटे से छोटा मुर्गीपालक भी इसका भार आसानी से उठा सके और उसकी आजीविका सुरक्षित रहे.
चौहान ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने भगवान श्री कृष्ण की धरती मथुरा से ‘राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम’ शुरू किया था, जिसके तहत खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए अब तक 147 करोड़ 16 लाख मुफ्त खुराकें दी जा चुकी हैं और ब्रुसेलोसिस पर काबू पा लिया गया है.
इसी तरह 2022 में जब लंपी त्वचा रोग से 32 लाख 80 हजार पशु संक्रमित हुए थे और 1 लाख 86 हजार पशुओं की मौत हुई थी, तब हिसार और इज्जतनगर के वैज्ञानिकों ने ‘लंपी प्रोवैकइंड’ टीका बनाया. Bhopal के इसी संस्थान ने पहले भी गंबेरो वैक्सीन, ब्रुसेला एबॉर्टस एस-19 डेल्टा वैक्सीन, क्लासिकल स्वाइन फीवर और अफ्रीकन स्वाइन फीवर के स्वदेशी टीके बनाकर देश को गौरवान्वित किया है.
–
एसएनपी/एमएस
Skip to content