
शिवपुरी, 2 सितंबर . केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने Wednesday को शिवपुरी में अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया. इसके साथ ही उन्होंने गुना और ग्वालियर के डाकघरों का भी लोकार्पण किया. बताया गया है कि शिवपुरी का यह नया डाकघर जनसेवा कनेक्ट डाकघर पहल के मानकों पर आधारित है, जिसमें नागरिक-केंद्रित सुविधाओं, बेहतर अनुभव और सुगम सेवा वितरण का विशेष ध्यान रखा गया है.
Union Minister ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी का यह आधुनिक मुख्य डाकघर केवल एक नया भवन नहीं, बल्कि बदलते India की जरूरतों के अनुरूप डाक सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. यहां नागरिकों की सुविधा को केंद्र में रखते हुए आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं, ताकि लोगों को डाक विभाग की विभिन्न सेवाएं अधिक सहज और प्रभावी तरीके से उपलब्ध हो सकें.
उन्होंने कहा कि कुछ समय पूर्व दिल्ली में जनसेवा कनेक्ट डाकघर नेहरू प्लेस का लोकार्पण किया गया था और शिवपुरी का यह डाकघर उसी श्रृंखला की अगली कड़ी है. इसका उद्देश्य डाकघर को केवल डाक सेवाओं तक सीमित न रखते हुए नागरिकों के लिए आधुनिक, सुविधाजनक और जन-केंद्रित सेवा केंद्र के रूप में विकसित करना है.
Union Minister सिंधिया ने शिवपुरी के साथ गुना और ग्वालियर के डाकघरों का भी लोकार्पण किया. इन डाकघरों के आधुनिकीकरण से संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर डाक एवं जनसेवा सुविधाएं उपलब्ध होंगी. सिंधिया ने कहा कि डाक विभाग देश के गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचने वाली सबसे व्यापक सेवा व्यवस्थाओं में से एक है. आधुनिक सुविधाओं के साथ डाकघरों को विकसित करने का उद्देश्य इस नेटवर्क को नई तकनीक, बेहतर सेवा और नागरिक-केंद्रित व्यवस्था से जोड़ना है.
Union Minister ने कहा कि भगवान शिव की नगरी शिवपुरी आज विकास के नए केंद्र के रूप में आगे बढ़ रही है. शिक्षा, स्वास्थ्य, रेलवे, सड़क, बिजली और अब डाक सेवाओं के क्षेत्र में लगातार नई सुविधाओं का विस्तार हो रहा है.
उन्होंने कहा कि Government की प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाना है और शिवपुरी में आज का यह आयोजन इसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है. आधुनिक डाकघर जनसेवा को अधिक प्रभावी और सुगम बनाने के साथ शिवपुरी के विकास की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ता है.
–
एसएनपी/डीकेपी
Skip to content