शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- तुम्हारे साथ जिंदगी और भी ज्यादा मजेदार है

Mumbai , 9 सितंबर . शिल्पा शेट्टी के पति और Actor राज कुंद्रा Wednesday को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर Actress शिल्पा शेट्टी ने पति को जन्मदिन की बधाई दी. साथ ही पति के स्वास्थ्य, खुशी, प्यार, हंसी और समृद्धि से भरी जिंदगी की कामना की.

Actress ने राज कुंद्रा के साथ बिताए हुए पलों का एक मोंटाज वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. इसके साथ उन्होंने लिखा, “हर दिन मेरे लिए खास होता है, लेकिन आज का दिन कुछ ज्यादा ही खास है क्योंकि आज राज कुंद्रा आपका जन्मदिन है. भगवान करे आप हमेशा खुश रहे, सलामत रहे और आपकी जिंदगी प्यार और हंसी से भरी रहे.”

शिल्पा शेट्टी ने लिखा, “एक और साल तुम्हें परेशान करने, तुम्हारे साथ हंसने और जिंदगी के हर पल को साथ जीने के लिए. जन्मदिन मुबारक हो. तुम्हारे साथ जिंदगी और भी ज्यादा मीठी है.”

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की पहली मुलाकात एक परफ्यूम ब्रांड के प्रमोशन और बिजनेस मीटिंग के दौरान हुई थी. दोनों ने कुछ समय डेटिंग करने के बाद 22 नवंबर 2009 को खंडाला, Maharashtra में एक भव्य और शाही समारोह में शादी की थी.

यह शादी पंजाबी और बंट (दक्षिण भारतीय) परंपराओं के अनुसार हुई थी, क्योंकि शिल्पा शेट्टी कर्नाटक के बंट समुदाय से ताल्लुक रखती हैं और राज कुंद्रा पंजाबी परिवार से हैं. इस डेस्टिनेशन वेडिंग में शिल्पा ने प्रसिद्ध डिजाइनर तरुण तहलियानी की डिजाइन की हुई लगभग 50 लाख रुपये की साड़ी पहनी थी और उन्होंने करोड़ों रुपये के पारंपरिक गहने पहने थे.

इस दंपती के दो बच्चे हैं, एक बेटा जिसका नाम वियान राज कुंद्रा है और एक बेटी जिसका नाम समीषा शेट्टी कुंद्रा है.

शिल्पा की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार सोनल जोशी निर्देशित फिल्म ‘सुखी’ में देखा गया था. इसमें शिल्पा के साथ अमित साध, डेलनाज ईरानी, ​​कुशा कपिला और पवलीन गुजराल लीड रोल में हैं.

एनएस/एएस