
Lucknow, 5 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने Monday को कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने का काम नहीं करते, बल्कि नई पीढ़ी के व्यक्तित्व, चरित्र और भविष्य का निर्माण करते हुए राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माता हैं और उनके सम्मान एवं हितों की रक्षा के लिए प्रदेश Government पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है.
Lucknow में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के वार्षिक अधिवेशन समारोह को संबोधित करते हुए पाठक ने देश के विभिन्न प्रांतों से आए शिक्षकों का स्वागत किया और अधिवेशन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आधार उसकी शिक्षा व्यवस्था होती है और इस व्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी शिक्षक हैं. शिक्षक बच्चों को केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं. वे विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन, जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध का निर्माण करते हैं. ऐसे में शिक्षकों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा Government की प्राथमिकताओं में है.
उपChief Minister ने कहा, “आप सभी शिक्षकगण भविष्य के निर्माता हैं. आप बच्चों को उनके भावी जीवन के लिए तैयार करते हैं. मैं Government की ओर से आपको विश्वास दिलाता हूं कि हर परिस्थिति में हम आपके साथ खड़े हैं.”
उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए Government लगातार प्रयास कर रही है. पाठक ने कहा कि नया उत्तर प्रदेश विकास के नए पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. प्रदेश में देश का सर्वाधिक एक्सप्रेसवे नेटवर्क तैयार हुआ है और सभी 75 जिलों में विकास की विभिन्न परियोजनाएं संचालित हैं. Prime Minister Narendra Modi के विकसित India के संकल्प को साकार करने में उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.
उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश का वातावरण मजबूत हुआ है और दुनिया भर के निवेशक उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं. हवाई अड्डों की संख्या और हवाई कनेक्टिविटी में भी उल्लेखनीय विस्तार हुआ है. स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है.
उपChief Minister ने पूर्ववर्ती Governmentों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति किसी से छिपी नहीं थी. एक समय प्रदेश में माफिया और अपराध का बोलबाला था, जबकि आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित है. उन्होंने कहा कि Government ने अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है, जिससे आम नागरिक के मन में सुरक्षा और विश्वास का भाव मजबूत हुआ है.
भाजपा की राजनीति को लेकर पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता से जाति और धर्म के नाम पर नहीं, बल्कि विकास और जनकल्याण के कार्यों के आधार पर समर्थन मांगती है. भाजपा की राजनीति का आधार सुशासन, विकास और राष्ट्रहित है. उन्होंने विपक्षी दलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिनके कार्यकाल में विकास के नाम पर कोई ठोस उपलब्धि नहीं रही, वे आज जनता के सामने किस उपलब्धि के साथ जा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विकास, सुशासन और सुरक्षित वातावरण को अनुभव कर रही है. उपChief Minister ने कहा कि उत्तर प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था और विकसित India के मजबूत आधार के रूप में स्थापित करने के लिए Government पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है.
–
विकेटी/एएसएच
Skip to content