
New Delhi, 24 नवंबर . पंजाब में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले Tuesday को भाजपा और शिअद के गठबंधन से प्रदेश की सियासत में बयानबाजी शुरू हो गई है. कांग्रेसी नेताओं का दावा है कि इस गठबंधन को पंजाब के किसानों को जवाब देना होगा कि आखिर क्यों दोनों दल साथ आए.
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन तब टूटा था, जब केंद्र Government कृषि कानून लेकर आई थी. इसके बाद पंजाब में किसानों का एक बड़ा आंदोलन हुआ. कोविड के बावजूद पंजाब के लाखों किसान दिल्ली की सीमाओं पर आकर बैठ गए और आखिरकार उन काले कानूनों को वापस लेना पड़ा. इसलिए, अब जो भाजपा और शिअद साथ आई है तो इनसे सवाल तो बनता ही है कि ऐसा क्या बदल गया है कि सत्ता के लालच में आप दोनों फिर से एक साथ आ गए हैं? इसलिए अकाली दल और भाजपा के नेतृत्व को इस गठबंधन के बारे में किसी Political दल को नहीं, बल्कि पंजाब के किसानों को जवाब देना होगा.
पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि अगर अवसरवाद या Political अवसरवाद की कोई परिभाषा है, तो आज की घटना इसका स्पष्ट उदाहरण है. यह गठबंधन पहले से ही मौजूद था, आज बस उन्होंने इसकी औपचारिक घोषणा की है और इसके लिए गुरु पर्व का शुभ अवसर चुना है. भाजपा ने अकाली दल को क्या नहीं कहा था, अकाली दल ने भाजपा को किसान-विरोधी बताया था. दो महीने बाद चुनाव है, इसीलिए साथ आए हैं, क्योंकि जनता उन्हें नहीं चुनने वाली है. केंद्र में भाजपा की Government है. 12 साल में पंजाब के लोगों को क्या दिया है.
कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि शिअद और भाजपा का गठबंधन पंजाब कांग्रेस के लिए यह सबसे अच्छी खबर है. आज हुए इस गठबंधन से कांग्रेस को 15 अतिरिक्त सीटें मिलेंगी. उन्होंने कहा कि अकाली और भाजपा के अपने-अपने मुद्दे थे. भाजपा अकेले चुनाव लड़ने की बात कर रही थी, लेकिन इस गठबंधन से यह सभी चीजें खत्म हो गई हैं. अब जनता समझ गई है कि ये दोनों मिले हुए हैं और कुछ भी नहीं करने वाले हैं. यह समझौता नया नहीं है. यह तो पुराना समझौता है. जो लोग नशा लेकर आए, वे इसे दो साल में कैसे खत्म करेंगे.
कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि यह गठबंधन बेमेल है. यह पंजाब के लिए बहुत खतरनाक है. यह बिल्कुल उतना ही खतरनाक है, जितना केजरीवाल और भगवंत मान के बीच का आपसी तालमेल है. पंजाब को ऐसे लोगों की जरूरत है, जो पंजाब के लिए खड़े हो सकें.
कांग्रेस नेता विजय इंदर सिंगला ने कहा कि साढ़े चार साल तक भाजपा और अकाली एक दूसरे को कोसते रहे कि वे उनके साथ चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन आज गठबंधन कर लिया. इन दोनों दलों ने जब पंजाब की बागडोर संभाली तो प्रदेश में नशा बढ़ा. जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो उसने बड़े ड्रग माफिया के खिलाफ मामले दर्ज किए, तब जाकर पंजाब में शांति और सद्भाव वापस आया. इसलिए मुझे लगता है कि पंजाब की जनता ये सब बातें समझती है. पंजाब में कांग्रेस 2027 में Government बनाएगी.
कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने कहा, “मैंने पहले भी कहा था और आज भी कह रहा हूं कि इसका कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा, इनमें से किसी को भी कोई वोट नहीं मिलने वाला है, क्योंकि असल बात यह है कि जब अकाली दल ने भाजपा और एनडीए छोड़ा था, तब उसने भाजपा पर कुछ आरोप लगाए थे. अब ऐसा क्या हो गया कि साथ आए, जनता सब देख रही है.
कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि अभी चुनाव का समय है, इसलिए ऐसी चीजें होती रहती हैं. अकाली दल और भाजपा का एक साथ आना कोई नई बात नहीं है, लेकिन अब पंजाब के लोग उनसे जो सवाल पूछेंगे, उनके पास कोई जवाब नहीं है. कृषि कानून के दौरान हुए आंदोलन में इतने सारे किसान मारे गए, लंबा संघर्ष करना पड़ा. अब भाजपा के साथ बैठकर अकाली दल इस बारे में क्या कहेगा? अकाली दल ही तो कहता था कि गुरुद्वारों पर आरएसएस का नियंत्रण है, क्या अब वह सारा नियंत्रण खत्म हो गया है? इसलिए अब लोग उनसे ये सवाल पूछेंगे.
–
डीकेएम/
Skip to content