‘शाहेद ड्रोन’ से बिजली सबस्टेशनों पर हमला कर रहा रूस, जेलेंस्‍की ने की स्टारशील्ड पाबंदी हटाने की अपील

कीव, 15 नवंबर . यूक्रेन के ख‍िलाफ रूसी सेना का हमला लगातार जारी है. रूसी सेना ने शन‍िवार रात से Sunday सुबह तक यूक्रेन अलग-अलग शहरों में कहर बरपाया. यूक्रेन के President वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया क‍ि सेना ने जापोरिज्जिया के साथ-साथ सूमी, ओडेसा, जाइटॉमिर और किरोवोग्राद क्षेत्रों में ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया.

यूक्रेन के President जेलेंस्की ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्‍ट करके हमले की जानकारी साझा करते हुए बताया क‍ि पिछले एक हफ्ते में ही रूस ने यूक्रेन के खिलाफ 2,300 से ज्यादा अटैक ड्रोन, 1,590 हवाई बम और अलग-अलग प्रकार की 15 मिसाइलों का इस्तेमाल किया है. ये बेहद खतरनाक हमले हैं, जिनका मुकाबला करना आसान नहीं है.

उन्‍होंने बताया क‍ि शन‍िवार रात से Sunday सुबह तक रूसी सेना ने जापोरिज्जिया के साथ-साथ सूमी, ओडेसा, जाइटॉमिर और किरोवोग्राद क्षेत्रों में ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया. इसके अलावा, ड्नीप्रो, खार्कीव और जापोरिज्जिया क्षेत्रों में रेलवे ढांचे पर भी हमले किए गए. रूस ने दोनेत्स्क और कीव क्षेत्रों पर भी हमला किया. इन हमलों में 16 लोगों के घायल होने की खबर है.

जेलेंस्‍की के अनुसार, रूसी सेना ‘शाहेद’ ड्रोन का इस्तेमाल कर बिजली सबस्टेशनों को निशाना बना रही है. इन हमलों में से कई इसलिए सफल हो रहे हैं क्योंकि फ्रंटलाइन और अस्थायी रूप से कब्जे वाले इलाकों में स्टारशील्ड टर्मिनलों की ऑपरेटिंग स्पीड पर लगी पाबंदियां अभी भी लागू हैं.

उन्‍होंने कहा क‍ि हमारे इंटरसेप्टर ड्रोन 161 किलोमीटर प्रति घंटा (100 मील प्रति घंटा) की रफ्तार पर अपने ऑपरेटरों से कनेक्शन खो देते हैं. इसकी वजह से वे रूसी जेट-इंजन वाले ‘शाहेद’ ड्रोन का पीछा नहीं कर पाते और उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है. हमें उम्मीद है कि इन पाबंदियों को जल्द हटाया जाएगा. सर्दियां आने से पहले लोगों की जान बचाने और यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे की सुरक्षा काफी हद तक इसी पर निर्भर करती है.

President जेलेंस्की ने कहा क‍ि विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और President कार्यालय की टीमों को निर्देश दिया गया है कि वे अमेरिका और स्पेसएक्स के साथ जितना संभव हो उतना करीबी सहयोग करें. इतिहास के सही पक्ष में खड़ा होना महत्वपूर्ण है. यूक्रेन की मदद करना जरूरी है. हमारी रक्षा के समर्थन में खड़े सभी लोगों का धन्यवाद.

–

एवाई/एबीएम