
Mumbai , 3 अक्टूबर . पूरे विश्व में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ हो रही है. उन्होंने 30 सितंबर को अपनी हिम्मत और सूझबूझ के साथ ही यात्रियों के सहयोग से फ्लाईDubai की एक फ्लाइट में बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. उन्होंने एक बड़े हवाई हादसे को टालकर 174 यात्रियों की जान बचाई.
इस घटना के बाद से देश से लेकर विदेशों तक में कैप्टन स्मित मच्छार की अदम्य बहादुरी और सूझबूझ की तारीफ हो रही है. इस कड़ी में Saturday को Bollywood के ‘किंग खान’ शाहरुख खान ने भी कैप्टन के साहस और समझ की तारीफ की.
उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “कैप्टन स्मित मच्छार, जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आप मजबूती से डटे रहे. मुश्किल हालात का सामना करना और अपनी सुरक्षा को दांव पर लगाना आसान नहीं होता, लेकिन आपने प्लेन पर मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए ठीक यही किया और हमें दिखाया कि एक कैप्टन होने का क्या मतलब होता है.”
उन्होंने कहा कि यह हिम्मत और कर्तव्यनिष्ठा की एक सच्ची मिसाल है. आपके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं. देश को आप पर गर्व है.
इससे पहले अन्य कई कलाकारों ने भी कैप्टन स्मित मच्छार के साहस और बहादुरी की तारीफ की. Bollywood के ‘भाईजान’ सलमान खान ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “कमाल कर दिए पायलट जी, हम सब आपको सैल्यूट करते हैं. आपके साथ उड़ने में मजा आएगा. बहुत बढ़िया, भाई कैप्टन.”
Actor विजय देवरकोंडा ने भी social media पर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की. उन्होंने लिखा, “भगवान आपकी रक्षा करे और आप पर कृपा बनाए रखे. कैप्टन, आपने जिस स्थिति का सामना किया और जो कुछ किया, वह वाकई अद्भुत है.”
Actor जैकी श्रॉफ ने कैप्टन और इस हादसे को टालने में शामिल सभी लोगों को सलाम किया. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “कुछ हीरो चुपचाप अपना काम करते हैं. कैप्टन स्मित मच्छार और सभी बहादुर लोगों को मेरी तरफ से सम्मान, जिन्होंने लोगों की जान बचाई और एक बड़ा हादसा होने से रोका.
हिंदी सिनेमा के दिग्गज गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने Dubai से तेल अवीव जा रही फ्लाईDubai फ्लाइट में हुई घटना को लेकर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की तारीफ की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए स्मित की हिम्मत को सलाम किया और कहा कि पायलट को उनके इस काम के लिए सम्मान मिलना चाहिए. उन्होंने लिखा, “स्मित मच्छार को दिल से सलाम. इसमें कोई शक नहीं कि वह बड़े सम्मान के हकदार हैं.”
वरुण धवन, शिल्पा शेट्टी, Actor आर. माधवन, परेश रावल, सोनम कपूर, कंगना रनौत और भोजपुरी Actress अक्षरा सिंह समेत कई अन्य कलाकारों ने भी social media पर पोस्ट के जरिए कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की.
–
डीके/डीकेपी
Skip to content