
Mumbai , 26 नवंबर . Bollywood सुपरस्टार शाहरुख खान और इन्फ्लुएंसर सुविज्ञ शर्मा के बीच कथित लीगल नोटिस को लेकर चल रहा विवाद अब एक नया मोड़ ले चुका है. शाहरुख खान की कानूनी टीम हिरानी एंड एसोसिएट्स ने social media पर एक आधिकारिक बयान जारी कर साफ किया है कि Actor की ओर से सुविज्ञ शर्मा को कोई लीगल नोटिस नहीं भेजा गया है.
लॉ फर्म ने 23 नवंबर 2026 की तारीख वाले उस नोटिस को शाहरुख खान से जोड़ने वाली खबरों को गलत बताया है. साथ ही, मीडिया संस्थानों और social media पेजों से अपील की है कि वे किसी भी जानकारी को प्रकाशित करने से पहले उसकी जांच करें.
हिरानी एंड एसोसिएट्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर बयान जारी किया. इसमें लिखा, ”23 नवंबर 2026 की तारीख वाला एक कथित ‘लीगल नोटिस’, जिसे शाहरुख खान की ओर से जारी बताया जा रहा है, social media और कुछ समाचार रिपोर्ट्स में शेयर हो रहा है. शाहरुख खान के ऑथराइज्ड वकील होने के नाते हम स्पष्ट करते हैं कि यह नोटिस न तो उन्होंने जारी किया है और न ही उनकी ओर से जारी किया गया है. शाहरुख ने किसी भी वकील या लॉ फर्म को, जिसमें हम भी शामिल हैं, ऐसा नोटिस जारी करने का निर्देश नहीं दिया है.”
बयान में लॉ फर्म ने आगे मीडिया और social media पेजों से अपील करते हुए लिखा, ”हम मीडिया हाउस और social media पेजों से अनुरोध करते हैं कि खबर प्रकाशित करने से पहले उसकी जांच करें. साथ ही, ऐसे कंटेंट को या तो सुधारें या हटा दें, जिसमें इस नोटिस को शाहरुख खान से जुड़ा बताया गया है.”
दरअसल, यह पूरा विवाद social media पर वायरल हुए एक वीडियो से शुरू हुआ था. कुछ दिन पहले इन्फ्लुएंसर सुविज्ञ शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की थी. इसमें उद्योगपति अनंत अंबानी और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु के बीच बातचीत का एक वीडियो था. रील के जरिए सुविज्ञ ने दावा किया था कि अनंत अंबानी ने बातचीत के दौरान शाहरुख को चुप रहने का इशारा किया था. इसके बाद social media पर इस वीडियो को लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई.
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शाहरुख खान ने इस रील को शेयर करने वाले सुविज्ञ शर्मा को मानहानि का नोटिस भेजा है. इन रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि नोटिस 23 नवंबर को जारी किया गया, जिसमें सुविज्ञ को 48 घंटे के भीतर विवादित रील हटाने, उससे जुड़े दावों को आगे शेयर नहीं करने और पोस्ट में सुधार करने के लिए कहा गया था. हालांकि, अब शाहरुख की कानूनी टीम ने इस पूरे दावे को खारिज कर दिया है.
–
पीके/पीएम
Skip to content