शाहरुख खान के सामने छलका 26/11 हमले की गवाह देविका रोटावन का दर्द, बताया 9 साल की उम्र में कैसे दिखाई हिम्मत

Mumbai , 22 नवंबर . Bollywood सुपरस्टार शाहरुख खान ने ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 के दौरान 26/11 Mumbai आतंकी हमले की सबसे कम उम्र की जीवित गवाहों में शामिल देविका रोटावन से खास बातचीत की. इस दौरान Actor ने देविका से उस हिम्मत के बारे में पूछा, जिसकी बदौलत उन्होंने महज 9 साल की उम्र में आतंकी अजमल कसाब के खिलाफ अदालत में गवाही दी थी.

शाहरुख ने उनसे जानना चाहा कि इतनी छोटी उम्र में उन्होंने किस तरह खुद को संभाला और सबके सामने सच बोलने का साहस जुटाया.

बातचीत के दौरान शाहरुख ने देविका से पूछा, ”9 साल की उम्र में, इतनी छोटी उम्र में आपको गवाही देने के लिए अदालत बुलाया गया और आपने गवाही भी दी. मैं व्यक्तिगत तौर पर जानना चाहता हूं कि उस उम्र में आपके अंदर इतनी हिम्मत कहां से आई कि आप अदालत गईं और सबके सामने गवाही दीं? आपकी कहानी से हमें भी हिम्मत मिलेगी.”

इस सवाल के जवाब में देविका ने उस समय को याद किया, जब अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह अपने परिवार के साथ Rajasthan स्थित गांव लौट गई थीं. कुछ समय बाद Mumbai क्राइम ब्रांच की ओर से उनके परिवार को फोन आया और अदालत में आकर गवाही देने के लिए कहा गया. देविका ने बताया कि उनके पिता ने दोनों आतंकियों को देखा था, जबकि उन्होंने अजमल कसाब को अपनी आंखों से देखा था. ऐसे में परिवार ने अदालत में गवाही देने के लिए हामी भर दी.

देविका ने कहा, ”जब मुझे अस्पताल से छुट्टी मिली तो मैं Rajasthan के अपने गांव चली गई थी. कुछ समय बाद Mumbai क्राइम ब्रांच से फोन आया. उन्होंने पूछा कि क्या आप अदालत आकर गवाही देंगी? हमने कहा कि हम तैयार हैं. मेरे पिता ने दोनों आतंकियों को देखा था और मैंने कसाब को देखा था.”

देविका ने अपनी हिम्मत का श्रेय पिता को दिया. उन्होंने कहा, ”मुझे यह हिम्मत अपने पिता से मिली. मेरे पिता हमेशा कहते थे कि सच के रास्ते में कहीं न कहीं मुश्किलें जरूर आएंगी, लेकिन आपको उनका बहादुरी से सामना करना होगा. फैसला हमेशा आपके हाथ में होता है कि आप किसी के सामने सीधे मरना चाहती हो या लड़ते हुए मरना चाहती हो. इसलिए यह फैसला हमें खुद करना होता है.”

देविका ने कहा, ”मेरे पिता भारतीय सेना, नौसेना और Police के जवानों की बहादुरी से भी प्रेरणा लेते थे. वह अक्सर मुझे जवानों और Mumbai Police के अधिकारियों के साहस के किस्से सुनाया करते थे. इन बातों ने भी मेरे अंदर मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने का हौसला पैदा किया.”

गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को Mumbai में हुए आतंकी हमलों ने पूरे देश को झकझोर दिया था. भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने Mumbai की कई प्रमुख जगहों को निशाना बनाकर एक के बाद एक हमले किए थे. इस हमले में अजमल कसाब एकमात्र ऐसा आतंकी था, जिसे जिंदा पकड़ा गया था. बाद में देविका रोटावन ने उसके खिलाफ अदालत में गवाही दी थी. वह इस मामले की अहम गवाहों में शामिल रहीं.

21 नवंबर को आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 में देविका रोटावन को उनके साहस और हौसले के लिए सम्मानित किया गया.

–

पीके/एएस