शाहरुख खान और करीना कपूर 15 साल बाद फिर साथ आए, फिल्म ‘किंग’ का गाना ‘डैडी कूल’ रिलीज

Mumbai , 27 नवंबर . Bollywood सुपरस्टार शाहरुख खान और करीना कपूर खान 15 साल बाद एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नजर आए हैं. दोनों कलाकारों की आगामी फिल्म ‘किंग’ का नया गाना ‘डैडी कूल (किंग वर्जन)’ Friday को रिलीज किया गया. गाने में दोनों की शानदार केमिस्ट्री और डांस ने फैंस को पुरानी यादें ताजा कर दी हैं.

यह गाना शाहरुख खान और करीना कपूर के 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘रा.वन’ के बाद ऑन-स्क्रीन रीयूनियन का प्रतीक है. रिलीज होते ही यह गाना social media पर चर्चा में आ गया और फैंस ने दोनों कलाकारों को एक बार फिर साथ देखकर उत्साह जाहिर किया.

‘डैडी कूल (किंग वर्जन)’ मशहूर म्यूजिक ग्रुप बोनी एम. के लोकप्रिय गाने ‘डैडी कूल’ का Bollywood अंदाज में नया रूप है. इस गाने को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है, जबकि अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने अपनी आवाज दी है. गाने की कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट ने की है और इसके हिंदी बोल कुमार ने लिखे हैं.

गाना साझा करते हुए शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “बेबो के साथ वापसी… गाना ‘ओल्ड स्कूल’… लेकिन फिर भी कूल!”

फिल्म ‘किंग’ का यह दूसरा गाना है. इससे पहले शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया रोमांटिक ट्रैक ‘तू मिल जाए’ रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी.

गाना रिलीज होने के बाद यूट्यूब पर फैंस ने कमेंट्स के जरिए अपनी खुशी जाहिर की. कुछ प्रशंसकों ने ‘रा.वन’ की यादें ताजा होने की बात कही, तो कुछ ने अरिजीत सिंह और शाहरुख खान की जोड़ी को फिर से चार्टबस्टर बताया.

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘किंग’ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर है. फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने किया है. फिल्म में शाहरुख और करीना के अलावा रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अरशद वारसी, बॉबी देओल और सुहाना खान भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

‘किंग’ 24 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

–

डीएससी