
शाहजहांपुर, 7 नवंबर . उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में Police और बदमाश के बीच मुठभेड़ में वांछित आरोपी राजेश उर्फ कमती गोली लगने से जख्मी हो गया जबकि आरोपी की ओर से की गई फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हो गया. Police ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. Police के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विभिन्न जनपदों में 25 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.
Police के अनुसार, 17 जून 2026 को थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के नुसरतपुर उर्फ बाड़ीगांव निवासी रियासत के घर में चोरी हुई थी. चोरों ने घर की दीवार तोड़कर 10 ग्राम सोने की झुमकी और 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए थे. पीड़ित की शिकायत पर Police ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी. इसी मामले में राजेश उर्फ कमती वांछित चल रहा था.
Friday रात धनतेरस और दीपावली पर्व के मद्देनजर Police हरदोई चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नकबजनी के मुकदमे में वांछित आरोपी राजेश उर्फ कमती नेशनल हाईवे पर सराय काइयां जाने वाले रास्ते के पास मौजूद है. सूचना मिलते ही Police टीम मौके पर पहुंच गई.
Police को देखकर आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए तमंचे से Policeकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान आरक्षी लवकुश गोली लगने से घायल हो गया. Police टीम ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी लेकिन फायरिंग जारी रहने पर जवाबी कार्रवाई की. इसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई. इसके बाद Police ने उसे रात 11 बजकर 54 मिनट पर गिरफ्तार कर लिया.
Police ने आरोपी के कब्जे से पांच सफेद धातु की वस्तुएं, एक पीली धातु की वस्तु, एक तमंचा, चार कारतूस बरामद किए हैं. आरोपी थाना रामचंद्र मिशन में दर्ज एक अन्य मुकदमे में भी वांछित था.
Police के मुताबिक, राजेश उर्फ कमती के खिलाफ विभिन्न जनपदों में 25 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. फिलहाल Police मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है. आरोपी के आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है. Police अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की तलाश काफी दिनों से चल रही थी, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई.
–
पीएम
Skip to content