
New Delhi, 14 अक्टूबर . शारदीय नवरात्र के चौथे दिन आज देशभर में मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की जा रही है. इस पावन अवसर पर Union Minister नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और मां कूष्मांडा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य की कामना की.
Union Minister नितिन गडकरी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नवरात्रि के चौथे दिन आज रोग-शोक से मुक्ति दिलाने वाली मां कुष्मांडा की पूजा और उपासना का पर्व उन्हें कोटि कोटि नमन. मां कुष्मांडा सभी को आयु, यश, बल और आरोग्य प्रदान करें.
Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च. दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदाऽस्तु मे॥ जगज्जननी माँ जगदम्बा के चतुर्थ स्वरूप माँ कूष्माण्डा के चरणों में प्रणाम और यही प्रार्थना कि हे मैया सबका मंगल व कल्याण कीजिए. सभी को रोग, शोक से मुक्त कर सुख, समृद्धि एवं यश प्रदान कीजिए. अपने बच्चों को खुशहाल और आनंदमय जीवन का आशीर्वाद दीजिए. जय माँ कूष्माण्डा!”
Union Minister और उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च. दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्मांडा शुभदास्तु मे॥ शारदीय नवरात्रि के चतुर्थ दिवस पर ब्रह्मांड की सृजनकर्ता मां भगवती के चतुर्थ स्वरूप ‘मां कूष्मांडा’ के श्रीचरणों में शत्-शत् नमन. मां कूष्मांडा की असीम कृपा से आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता का वास हो. जय मां!”
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च.दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा भदास्तु मे॥ माँ भगवती के चतुर्थ स्वरूप माँ कूष्माण्डा के चरणों में बारम्बार प्रणाम. माँ की कृपा से सभी श्रद्धालुओं के जीवन में आरोग्यता, सुख, समृद्धि, ऊर्जा एवं सकारात्मकता का संचार हो, यही प्रार्थना है. जय माँ कूष्माण्डा.”
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आदिशक्ति माँ कूष्मांडा की आराधना को समर्पित शारदीय नवरात्रि के चतुर्थ दिवस पर माँ के श्रीचरणों में सादर प्रणाम. माँ कूष्मांडा की दिव्य कृपा सभी के जीवन को सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण करे. जय माता दी.”
Madhya Pradesh के Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च. दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्मांडा शुभदास्तु मे. परम कृपालु मां कूष्माण्डा जी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं. कमण्डल, धनुष, बाण, कमल, अमृतपूर्ण कलश, चक्र, गदा, माला से सुशोभित, सूर्यमंडल में वास करने वाली मां सभी का कल्याण करें, यही प्रार्थना है.”
–
एएस
Skip to content