शाम को पति मांगता है माफी और सुबह पत्नी से लड़कर चला जाता है, सपा-कांग्रेस का रिश्ता ऐसा: भाजपा

New Delhi, 28 नवंबर . यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने दावा किया कि तीसरी बार प्रदेश में एनडीए की Government बनेगी. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का घोषणापत्र की हकीकत जनता भूली नहीं है कि कैसे सपा के कार्यकाल में प्रदेश जंगलराज बना था.

उत्तर प्रदेश Government में मंत्री जयवीर सिंह ने से बातचीत के दौरान कहा कि अखिलेश यादव को याद होना चाहिए कि उनकी Government ने 2012 से 2017 के बीच प्रदेश को जंगलराज बना दिया था. घोषणा पत्र एक कमिटमेंट होता है, जिसे पूरा करना होता है. अखिलेश यादव को भी पता है कि सत्ता में नहीं आने वाले हैं, इसीलिए कुछ भी घोषणा कर देते हैं, लेकिन जनता समझदार है, उनके झूठे घोषणा पर विश्वास नहीं करती. 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की Government बनेगी.

उन्होंने यूपी की जनता की याददाश्त का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी की जनता की याददाश्त बहुत मजबूत है. वह सपा के कार्यकाल के काले कारनामे को नहीं भूल सकती थी. सपा के कार्यकाल में महिलाएं असुरक्षित महसूस करती थीं, जबकि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली Government में महिलाएं सुरक्षित हैं. प्रदेश की जनता को विकास चाहिए, जो हमारी Government सुनिश्चित कर रही है, तीसरी बार हमें जनादेश देने के लिए जनता तैयार है. हमारी Government ने साढ़े 9 लाख से ज्यादा नौकरियां दी हैं.

भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि यहां तो कभी हां, कभी ना, यही चला आ रहा है. जैसे शाम को घर आते समय पति बीवी से माफी मांग लेता है, अगले दिन सुबह फिर लड़कर चला जाता है. वही Samajwadi Party और कांग्रेस का रिश्ता है. अब किसने किससे माफी मांगी, यह मैं कह नहीं सकता, मगर यही चल रहा है. जुगलबंदी पति-पत्नी की है.

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार के अवसर मिले, करोड़ों रुपए का निवेश हुआ. अखिलेश यादव को ये सब चीजें दिखाई नहीं देती हैं.

BJP MP जगदंबिका पाल ने कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश को गुमराह करना चाहते हैं. यूपी में भाजपा की Government बनने के बाद पारदर्शिता के तहत सरकारी नौकरियां मिल रही हैं. सीएम रोजाना नियुक्ति पत्र दे रहे हैं. मैं बताना चाहता हूं कि साढ़े नौ लाख सरकारी नौकरियां दी गई हैं. इसी तरह से केंद्र Government की ओर से हजारों लोगों को नौकरियां दी जाती हैं, जबकि सपा के शासन में लोग सड़कों पर चलने में सुरक्षित महसूस नहीं करते थे, Police की भर्तियों में भ्रष्टाचार था.

–

डीकेएम/