शादी के बाद अनिरुद्ध-काव्या ने फैंस को कहा शुक्रिया, बोले- ‘दिल भर आया है’

Mumbai , 20 नवंबर . म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ/सह-मालिक काव्या मारन ने हाल ही में शादी की है. Friday को अनिरुद्ध रविचंदर और उनकी पत्नी काव्या ने फैंस और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया है.

कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उन्होंने कहा कि आप लोगों की दुआओं ने उनकी नई शुरुआत को और भी खास बना दिया है.

उन्होंने तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, “आप सभी का प्यार और आशीर्वाद हमारे लिए शब्दों से भी बढ़कर है, जिसे देखकर हमारा दिल खुशी से भर आया है. इस नई शुरुआत को और भी खास बनाने के लिए आपका शुक्रिया. हम आपका सारा प्यार अपने साथ लेकर चल रहे हैं.”

बता दें, म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ/को-ओनर काव्या मारन ने 11 नवंबर 2026 को ग्रीस में एक निजी समारोह में शादी की थी. दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के बजाय ‘सेल्फ-रिस्पेक्ट वेडिंग’ (आत्म-सम्मान विवाह) के जरिए शादी की.

ग्रीस में दो दिन तक चली यह शादी सबकी नजरों में थी, क्योंकि शादी के लिए खास मेहमानों को वहां ले जाया गया था. समारोह में सुपरस्टार रजनीकांत और तमिलनाडु के Chief Minister /नेता एमके स्टालिन सहित करीबी लोग शामिल हुए थे.

शादी के एक हफ्ते बाद अनिरुद्ध ने ग्रीस के जश्न की अनदेखी तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिनमें उन्होंने काव्या और मेहमानों के लिए लाइव कॉन्सर्ट भी रखा था.

कपल की बात करें तो साल 2025 में social media पर दोनों के डेटिंग की खबरें पहली बार सामने आई थीं, जिसमें दावा किया गया था कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से पुष्टि या खंडन नहीं किया था.

इसके बाद अक्टूबर 2026 में काव्या के माता-पिता (कलानिधि मारन और कावेरी मारन) द्वारा नेताओं और खास मेहमानों को निमंत्रण दिए जाने की खबरों के बाद शादी की पुष्टि हुई. 10 नवंबर को ग्रीस में पारंपरिक तमिल सगाई (‘निश्चयथार्थम’) के बाद नवंबर में दोनों ने शादी कर ली थी.

–

एनएस/एएस