शांति, खुशहाली व सुदृढ़ कानून व्यवस्था नए यूपी की पहचान, इसमें बाधा डालने वालों को सबक सिखाएं : सीएम योगी

Lucknow, 28 सितंबर . जनसेवा को सदैव सर्वोपरि रखने वाले Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Monday को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और पीड़ितों को समाधान का भरोसा दिया. रायबरेली से आए एक बुजुर्ग अपनी पीड़ा कहते भावुक हो गए, इस पर Chief Minister ने तत्काल दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कहा कि शांति, खुशहाली व सुदृढ़ कानून व्यवस्था ही नए उत्तर प्रदेश की पहचान है, इसमें बाधा डालने वालों को कानूनी ढंग से सबक सिखाएं.

कब्जे की शिकायतों पर भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन कब्जामुक्त कराने के साथ दोषियों पर कार्रवाई की जाए. Chief Minister ने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक पहुंचकर उनकी पीड़ा जानी. उन्होंने हर पीड़ित को आश्वस्त किया कि सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. ‘जनता दर्शन’ में Chief Minister ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और तत्परता से उसका समयबद्ध-पारदर्शी निस्तारण कराएं. रा

यबरेली से एक बुजुर्ग भी जनता दर्शन में पहुंचे. शरीर पर लगी चोट Chief Minister को दिखाते हुए उनका गला रुंध गया. इस पर Chief Minister ने उनसे पूरे प्रकरण की जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने उन पर अकारण हमला कर दिया है. आरोपियों को लगता है कि वह कहीं बाहर रहते हैं. ऐसे में घात लगाए बदमाशों ने उन्हें पीटा और रुपये छीन लिए. इस पर Chief Minister ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि सख्त से सख्त कार्रवाई कर इस प्रकरण में तत्काल कार्रवाई करें.

इस दौरान कुछ पीड़ितों ने जमीन जबरन कब्जा किए जाने की भी शिकायत की. इस पर Chief Minister ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि किसी दबंग ने किसी गरीब की जमीन हड़पी है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए. जमीन अवैध या जबरन कब्जे से मुक्त होनी चाहिए. Chief Minister ने राजस्व से जुड़े प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया.

–

विकेटी/पीएम