शहीद पुलिसकर्मियों की पत्नी और माता-पिता को मिलेंगे 50-50 लाख रुपयेः मुख्यमंत्री मोहन यादव

Bhopal , 21 अक्टूबर . Madhya Pradesh के Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड मैदान स्थित शहीद स्मारक में आयोजित ‘राज्य स्तरीय Police स्मृति दिवस परेड समारोह-2026’ में शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर उन्होंने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले Police अधिकारियों-कर्मचारियों को नमन किया.

इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि शहीद Policeकर्मियों के परिवारों को दी जाने वाली 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की 50 फीसदी राशि उनकी पत्नियों और बाकी 50 फीसदी राशि उनके माता-पिता को दी जाएगी. उन्होंने साइबर अपराध और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसी सुरक्षा चुनौतियों का भी जिक्र किया.

Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 21 अक्टूबर 1959 को चीनी सीमा पर 10 जवानों की शहादत की याद में पूरे देश में Police स्मृति दिवस मनाया जाता है. मैं इस अवसर पर Police के सभी अमर शहीदों को पुनः श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

Chief Minister ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में Madhya Pradesh 35 वर्षों से चले आ रहे नक्सलवाद के दंश से बाहर निकलने में सफल हुआ है. सीएम ने Prime Minister को धन्यवाद देते हुए कहा कि 2014 के बाद से उनके नेतृत्व में देश की सुरक्षा मजबूत हुई है, अन्यथा पहले शहीदों की सूची बहुत लंबी हुआ करती थी. Chief Minister ने साइबर अपराध और ड्रग तस्करी को वर्तमान की बड़ी चुनौती बताया. साथ ही उन्होंने Policeकर्मियों के प्रमोशन और नई भर्तियों को लेकर राज्य Government की प्रतिबद्धता भी दोहराई.

Chief Minister ने कहा, “देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर Policeकर्मियों पर देश को गर्व है. दुनिया में मची उथल-पुथल के बीच अगर देश में लोकतंत्र सुरक्षित है, तो उसमें हमारे Police बल की महत्वपूर्ण भूमिका है. Madhya Pradesh को नक्सलवाद से मुक्त कराने में हमारे जवानों का योगदान अविस्मरणीय है. शहीद Policeकर्मियों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि में से 50 फीसदी हिस्सा उनकी पत्नियों और 50 फीसदी हिस्सा उनके माता-पिता को देने का निर्णय उनके प्रति हमारी संवेदनशीलता का प्रतीक है.”

इसी तरह देवास Police लाइन में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान Police लाइन स्थित शहीद स्मारक पर Police अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश और कर्तव्य की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले Policeकर्मियों को याद किया. कार्यक्रम में Police अधीक्षक पुनीत गेहलोद, अतिरिक्त Police अधीक्षक गजेंद्र सिंह वर्द्धमान सहित थाना प्रभारी और Policeकर्मी मौजूद रहे. वहीं, रहानपुर की रेणुका Police लाइन में कर्तव्य पालन करते हुए शहीद हुए Policeकर्मियों को याद कर सलामी दी गई और शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र एवं पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई.

छतरपुर Police लाइन स्थित शहीद स्मारक पर राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने शहीद Policeकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर Police जवानों को याद किया. राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि Policeकर्मी दिन-रात जनता की रक्षा और सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं. देश और प्रदेश में ऐसे अनेक वीर जवान हुए हैं, जिन्होंने नागरिकों की सुरक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है.

–

एसएनपी/ओपी