
इंदौर, 20 अक्टूबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा है कि शस्त्र धारण करना केवल शक्ति प्रदर्शन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के कष्ट दूर करने, नागरिकों की रक्षा करने और व्यवस्था बनाए रखने का दायित्व है. Chief Minister यादव ने विजयादशमी पर इंदौर की Police लाइन में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए कहा कि शस्त्र पूजन भारतीय सनातन संस्कृति, शौर्य, शक्ति और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है.
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा देती है. शस्त्र धारण करना केवल शक्ति प्रदर्शन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के कष्ट दूर करने, नागरिकों की रक्षा करने और व्यवस्था बनाए रखने का दायित्व है. इस अवसर पर Chief Minister ने मां कालका की आराधना की तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परंपरागत तलवार, भाला सहित अत्याधुनिक एके-47 और अन्य अस्त्र-शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया.
Chief Minister मोहन यादव ने Police वाहन, अश्वों का पूजन करने के साथ शस्त्रागार का अवलोकन भी किया. कार्यक्रम में उन्होंने कन्या पाद पूजन भी किया. कार्यक्रम में उन्हें महिला Police दल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. विजयादशमी के अवसर पर आयोजित इस समारोह में धार्मिक आस्था, शौर्य परंपरा और जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का समन्वय देखने को मिला. उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध के माध्यम से अधर्म पर धर्म की विजय तथा मां दुर्गा द्वारा महिषासुर के वध के माध्यम से नारी शक्ति के सामर्थ्य का संदेश देता है.
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की परंपरा से समृद्ध सनातन संस्कृति हमारे संस्कारों और जीवनशैली को विशिष्ट पहचान प्रदान करती है. हमारी परंपरा में शस्त्र को भी तिलक लगाकर श्रद्धा और पवित्रता के साथ पूजने का विधान है. यह शस्त्र के प्रति सम्मान के साथ उसके जिम्मेदार उपयोग की प्रेरणा देता है.
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश Government ने सामाजिक संस्कारों और सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने के लिए सभी त्योहारों में सक्रिय सहभागिता की परंपरा विकसित की है. आज प्रदेशभर में Police बलों द्वारा शासकीय स्तर पर शस्त्र पूजन किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि प्रशासन में अनुशासन के साथ प्रोत्साहन भी आवश्यक है. दण्ड से व्यवस्था कायम होती है, तो प्रोत्साहन और सम्मान से कार्य करने वालों का उत्साह बढ़ता है. Chief Minister यादव ने इंदौर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए किए जा रहे नवाचारों की सराहना की.
–
एसएनपी/पीएम
Skip to content