
Mumbai , 22 नवंबर . Actor शरद कपूर इन दिनों अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. करीब 2-3 साल से बिस्तर पर रहने के बाद अब वह दोबारा काम शुरू करना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने social media पर एक भावुक वीडियो पोस्ट कर फिल्म इंडस्ट्री के सीनियर कलाकारों और लोगों से मदद मांगी.
शरद कपूर के इस वीडियो पर Actress त्रिधा चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने शरद के हिम्मत दिखाकर मदद मांगने की तारीफ की और बताया कि मुश्किल वक्त में अपनी परेशानी सामने रखने से दूसरे लोग भी प्रेरित हो सकते हैं.
त्रिधा चौधरी ने यह बात टीसीईएल 2027 के दौरान से खास बातचीत में कही. उन्होंने कहा कि आर्थिक परेशानी के दौर में मदद मांगना कोई गलत बात नहीं है. उन्होंने कहा, ”आप जानते हैं कि हम कलाकार हैं और लोग हमें पर्दे पर देखते हैं. दर्शक हमारी काफी सराहना भी करते हैं. इसलिए मुझे लगता है कि अगर वह किसी को प्रेरित करना चाहते हैं और आर्थिक परेशानी से गुजरने के बावजूद मदद मांगने से नहीं डरते, तो दूसरे लोगों को भी ऐसा ही करना चाहिए. मुझे लगता है कि इस मामले में वह एक अच्छी मिसाल पेश कर रहे हैं.”
दरअसल, Actor शरद कपूर हाल ही में अपने एक भावुक वीडियो की वजह से चर्चा में आए थे. social media पर वायरल हुए इस वीडियो में उन्होंने Bollywood इंडस्ट्री से काम देने की अपील की थी. उन्होंने बताया कि वह पिछले दो से तीन साल से बिस्तर पर हैं. उन्होंने इंडस्ट्री के अपने वरिष्ठ साथियों से मदद मांगी थी ताकि वह एक बार फिर अपने करियर को पटरी पर ला सकें.
त्रिधा से पहले Actress नेहा धूपिया ने भी शरद कपूर की स्थिति पर प्रतिक्रिया दी थी. से बातचीत में उन्होंने कहा, ”जब आप इस तरह के वीडियो देखते हैं तो सच में आपका दिल उनके लिए दुखी होता है और आपको अंदर तक भावुक कर देता है. मनोरंजन जगत एक ऐसा पेशा है, जो कलाकारों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाता है. एक बार इस दुनिया का हिस्सा बनने के बाद इससे अलग होना आसान नहीं होता.”
उन्होंने कहा, ”मैं उम्मीद करती हूं कि हर कोई हमेशा अच्छा करे और किसी को मुश्किलों का सामना न करना पड़े. हालांकि, मैं नहीं जानती कि मेरी यह उम्मीद कितनी पूरी हो सकती है.”
–
पीके/पीएम
Skip to content