शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी को किया बर्थडे विश, लिखा-‘दोस्त को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं’

Mumbai , 16 सितंबर . दिग्गज Actor और तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन से एक दिन पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने social media पर पीएम मोदी के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. एक तस्वीर में वह Prime Minister मोदी को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ शत्रुघ्न सिन्हा ने खास संदेश लिखा.

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने पोस्ट में लिखा, “कल शुभकामनाओं की बाढ़ में खो जाने से पहले आपको एडवांस में जन्मदिन की शुभकामनाएं. आपको यह अंदाज कैसा लगा? हमारे दोस्त, समाज के दोस्त, Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आपको अच्छी सेहत, प्यार, खुशी, शांति और आगे एक स्वस्थ जिंदगी मिले. भगवान आपका भला करे.”

शत्रुघ्न सिन्हा की बात करें तो राजनीति में आने से पहले वह हिंदी सिनेमा के बड़े सितारों में शामिल रहे हैं. उन्होंने पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की और फिल्मों में अपनी पहचान बनाई. उन्हें ‘साजन’, ‘प्रेम पुजारी’ और ‘मेरे अपने’ जैसी फिल्मों में काम करने के बाद पहचान मिलनी शुरू हुई. 1976 में आई ‘कालीचरण’ उनके करियर की अहम फिल्मों में गिनी जाती है. इसके बाद उन्होंने ‘विश्वनाथ’, ‘दोस्ताना’, ‘काला पत्थर’, ‘नसीब’ और कई दूसरी फिल्मों में काम किया.

फिल्मों में पहचान बनाने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने राजनीति का रुख किया. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ अपना Political सफर शुरू किया. साल 1992 में उन्होंने New Delhi Lok Sabha सीट के उपचुनाव से चुनावी राजनीति में कदम रखा, जहां उनका मुकाबला Actor राजेश खन्ना से हुआ था. इसके बाद 1996 और 2002 में वह राज्यसभा के लिए चुने गए. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली Government में Union Minister रहे.

इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने Patna साहिब Lok Sabha सीट से 2009 और 2014 में Lok Sabha चुनाव जीता. वर्ष 2019 में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा और Patna साहिब से चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद 2022 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा और पश्चिम बंगाल की आसनसोल Lok Sabha सीट से उपचुनाव जीतकर दोबारा संसद में वापसी की. वर्ष 2024 के Lok Sabha चुनाव में भी वह आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर विजयी रहे. वर्तमान में वह आसनसोल से Lok Sabha सांसद हैं.

पीके/पीएम