‘व्यापारियों को रैली की भीड़ नहीं, ग्राहकों की जरूरत है’, राहुल गांधी पर भाजपा सांसद का तंज

नई दिल्‍ली, 1 नवंबर . BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने राहुल गांधी की लोकल व्यापारियों को सपोर्ट करने की अपील, ईडी द्वारा आजम खान की गिरफ्तारी, भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कैंपेन और India में गरीबी कम करने पर वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की.

व्यापारियों के लिए विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा जारी किए गए वीडियो पर BJP MP प्रवीण खंडेलवाल कहते हैं, “राहुल गांधी ने कल एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसके जरिए उन्होंने देश भर के व्यापारियों और खासकर दिल्ली के व्यापारियों का क्रूर मजाक उड़ाया है. उन्होंने कहा कि रैली में आने वाले लोग खरीदारी भी करेंगे. राहुल गांधी जी, दिल्ली के बाजारों और व्यापारियों को रैलियों की भीड़ की जरूरत नहीं है, उन्हें तो ग्राहकों की भीड़ चाहिए.”

उन्होंने कहा कि दिल्‍ली के बाजार और उनके व्‍यापारी अपनी रोजी-रोटी के लिए आपके (राहुल गांधी) Political तमाशे से कितने ग्रस्‍त हैं, ये आने वाले दिनों में पता चल जाएगा. यह Political अखाड़ा आपको मुबारक, लेकिन व्‍यापारी किसी के रहमोकरम के मोहताज नहीं हैं, इस बात को समझना होगा.

भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कैंपेन को लेकर उन्‍होंने कहा कि अगर दिल्‍ली की बात की जाए तो आज इतिहास में एक काला दिन है. 1984 में इसी दिन दिल्ली में सिख समुदाय का नरसंहार हुआ था. इसके लिए कांग्रेस और पार्टी नेता जिम्मेदार थे. इसलिए आज, सिख समुदाय के साथ मिलकर भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मार्च निकाला है. कांग्रेस पार्टी आज फिर से दिल्ली में 1984 जैसी अराजकता दोहराना चाहती है, लेकिन वह किसी भी तरह से सफल नहीं होगी.”

प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि वक्‍त आ गया है, अराजकता से लोकतंत्र को बचाना है. न केवल दिल्‍ली, बल्कि पूरे देश को. भारतीय जनता पार्टी के सामान्‍य कार्यकर्ता से लेकर सारे बड़े नेता और नेतृत्‍व इसमें जुटे हैं.

वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि यह ऐसे समय में आई है, जब पूरा विश्व आर्थिक संकट से जूझ रहा है. वर्ल्ड बैंक ने यह कहा कि India ने 10-12 वर्षों में गरीबी रेखा के अनुपात को काफी कम किया है. India की अर्थव्‍यवस्‍था तेजी के साथ बढ़ रही है. ऐसे में समझ में आता है कि पीएम मोदी के नेतृत्‍व में India प्रगति कर रहा है. वर्ल्ड बैंक को पीएम मोदी नहीं चलाते, जैसा हमारे विपक्ष के नेता कहते हैं. मुझे लगता है कि विपक्ष को अपनी आंखें खोलनी चाहिए. पूरा विश्व India को सम्‍मान दे रहा है.

उन्‍होंने अफसोस जताते हुए कहा कि अपने देश के लोग, जिनका संबंध विपक्षी दल से है, वो इस सत्‍यता को स्‍वीकार करने में हिचक रहे हैं.

भाजपा नेता ने सपा नेता आजम खान के उस बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर की है, जिसमें उन्‍होंने ईडी द्वारा अपनी गिरफ्तारी पर कहा कि मुझे मुसलमान होने की सजा मिल रही है. प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि आजम खान राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं. कुल मिलाकर ईडी ने गिरफ्तार किया है तो इस बात के पर्याप्‍त सबूत होंगे कि उनकी गिरफ्तारी क्‍यों हुई है. जब मामले की जांच होगी तो सच्‍चाई सामने आ जाएगी. लेकिन आजम खान जैसे लोग हर विषय को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करते हैं और देश उसे असफल करता है.

–

एएसएच/एबीएम